लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में बम धमाका करने वाले आतंकियों ने केरल और कश्मीर में ली थी 'ट्रेनिंग': आर्मी चीफ

By भाषा | Updated: May 4, 2019 18:13 IST

श्रीलंका में हुए बम ब्लास्ट में एक महिला सहित नौ आत्मघाती हमलावरों ने 21 अप्रैल को तीन चर्च और तीन आलीशान होटलों में भीषण विस्फोट किये थे जिसमें 253 लोगों की मौत हुई थी जबकि 500 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देयह पहली बार है जब किसी शीर्ष श्रीलंकाई सुरक्षा अधिकारी ने पुष्टि की है कि आतंकवादियों ने भारत का दौरा किया था। गौरतलब है कि भारत ने हमले से पहले कोलंबो के साथ खुफिया जानकारियां साझा की थीं।भारत की सूचनाओं को गंभीरता से नहीं लिया था श्रीलंका।

श्रीलंकाई सेना के प्रमुख का कहना है कि ईस्टर संडे पर खुद को बम से उड़ाने वाले कुछ आत्मघाती हमलावर ‘‘कुछ खास तरह के प्रशिक्षण’’ या अन्य विदेशी संगठनों से ‘‘कुछ संबंध मजबूत करने के लिए’’ कश्मीर और केरल गये थे। यह पहली बार है जब किसी शीर्ष श्रीलंकाई सुरक्षा अधिकारी ने पुष्टि की है कि आतंकवादियों ने भारत का दौरा किया था।गौरतलब है कि भारत ने हमले से पहले कोलंबो के साथ खुफिया जानकारियां साझा की थीं। एक महिला सहित नौ आत्मघाती हमलावरों ने 21 अप्रैल को तीन चर्च और तीन आलीशान होटलों में भीषण विस्फोट किये थे जिसमें 253 लोगों की मौत हुई थी जबकि 500 से अधिक लोग घायल हुए थे।‘बीबीसी’ के साथ एक साक्षात्कार में, सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल महेश सेनानायके ने क्षेत्र और विदेश में संदिग्धों के आवागमन के बारे में कुछ जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा, ‘‘वे (संदिग्ध) भारत गये थे, वे कश्मीर, बैंगलुरू गये थे, वे केरल गये थे। हमारे पास यह जानकारी उपलब्ध हुई है।’’यह पूछे जाने पर कि वह कश्मीर और केरल में किन गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे, सेना प्रमुख ने कहा कि किसी न किसी तरह का प्रशिक्षण या देश से बाहर अन्य संगठनों के साथ संबंध मजबूत कर रहे थे। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है लेकिन सरकार स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन ‘नेशनल तौहीद जमात’ को जिम्मेदार ठहरा रही है।श्रीलंका ने इस संगठन को प्रतिबंधित किया है और विस्फोट के संबंध में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। किसी विदेशी संगठन की संलिप्तता की संभावना के बारे में पूछे जाने पर, कमांडर ने कहा कि घटना को अंजाम देने के तरीके और संदिग्धों द्वारा यात्रा की जगहों को देखकर लगता है कि किसी बाहरी नेतृत्व या निर्देशों की संलिप्तता रही है।भारत से सूचनाएं मिलने के बाद खतरे को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेने के बारे में पूछे जाने पर, सेनानायके ने कहा, ‘‘हमारे पास दूसरी तरफ से कुछ जानकारियां, खुफिया सूचनाएं और सैन्य जानकारियां थीं और अन्य (जानकारियां) अलग थीं और इसमें कुछ अंतर था जिसे आज देखा जा सकता है।’’ 

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्टश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल