लाइव न्यूज़ :

विवादित पूर्व चीन सागर द्वीपसमूह, चीनी तटरक्षक बलों के दो जहाज जापानी जल क्षेत्र में घुसे, विरोध दर्ज

By भाषा | Updated: October 13, 2020 14:06 IST

जापानी तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि चीन के दो जहाज जापान के दावे वाले जलक्षेत्र में रविवार की सुबह घुस गए और मछली पकड़ने वाली जापानी नौका के पास जाने का प्रयास किया जिस पर चालक दल के तीन लोग सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी तट रक्षक जहाज नियमित तौर पर जापान के नियंत्रण वाले दक्षिणी सेंकाकू द्वीप के आस पास जल क्षेत्र का उल्लंघन करते रहते हैं। इस क्षेत्र पर चीन भी दावा करता है और इसे दिआओयू बताता है।जापान चीन से इसका सख्त विरोध करता है और मांग करता है कि चीनी जहाज तत्काल जापानी जल क्षेत्र से निकल जायें।

तोक्योः चीनी तटरक्षक बलों के दो जहाजों के विवादित पूर्व चीन सागर द्वीपसमूह से लगे जापानी जल क्षेत्र में प्रवेश करने और मंगलवार तक लगातार तीसरे दिन वहां से हटने से इनकार करने के बाद जापान ने चीन के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। जापानी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

जापानी तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि चीन के दो जहाज जापान के दावे वाले जलक्षेत्र में रविवार की सुबह घुस गए और मछली पकड़ने वाली जापानी नौका के पास जाने का प्रयास किया जिस पर चालक दल के तीन लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि वे अब भी वहां बने हुये हैं और वहां से निकलने की जापानी अधिकारियों के निर्देश एवं चेतावनी को अनसुना कर रहे हैं। चीनी तट रक्षक जहाज नियमित तौर पर जापान के नियंत्रण वाले दक्षिणी सेंकाकू द्वीप के आस पास जल क्षेत्र का उल्लंघन करते रहते हैं। इस क्षेत्र पर चीन भी दावा करता है और इसे दिआओयू बताता है।

मुख्य कैबिनेट सचिव कत्सुनोबू कातो ने मंगलवार को कहा कि यह दुखद है कि चीनी तटरक्षक बलों का दो जहाज जापानी जलक्षेत्र में मौजूद है। उन्होंने कहा कि जापान चीन से इसका सख्त विरोध करता है और मांग करता है कि चीनी जहाज तत्काल जापानी जल क्षेत्र से निकल जायें।

उन्होंने कहा कि जापान अपने जल, थल और वायु क्षेत्र का बेहद मजबूती से बचाव करेगा। जापानी तट रक्षक अधिकारियों ने कहा कि चालक दल के तीन सदस्यों के साथ मछली पकड़ने वाली नौका पूरी तरह सुरक्षित है। 

टॅग्स :जापानचीनशी जिनपिंगसंयुक्त राष्ट्रऑस्ट्रेलियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा