लाइव न्यूज़ :

Earthquake: बांग्लादेश में आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, पश्चिम बंगाल में महसूस हुए झटके

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2023 11:15 IST

पश्चिम बंगाल आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि फिलहाल राज्य में कहीं से किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है। भूकंप सुबह करीब नौ बजकर पांच मिनट पर आया, जिसका केंद्र दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में 55 किलोमीटर गहराई में था।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश में आया 5.6 तीव्रता का भूकंपभूकंप सुबह करीब नौ बजकर पांच मिनट पर आयाकेंद्र दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में 55 किलोमीटर गहराई में था

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में शनिवार सुबह पड़ोसी बांग्लादेश में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह करीब नौ बजकर पांच मिनट पर आया, जिसका केंद्र दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में 55 किलोमीटर गहराई में था।

एनसीएस ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "02-12-2023 की सुबह भारतीय समयानुसार 09:05:31 पर बांग्लादेश और भारत में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र सतह से 55 किलोमीटर नीचे 23.15 डिग्री अक्षांश और 90.89 डिग्री देशांतर में था।"

पश्चिम बंगाल आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि फिलहाल राज्य में कहीं से किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है। इस संबंध में एक अधिकारी ने  कहा, ''हमें अभी तक अंतिम रिपोर्ट नहीं मिली है। भूकंप से फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।'' कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने भी कहा कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

इससे पहले  केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हालांकि, किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर आया। इसका केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे 35.44 डिग्री अक्षांश और 77.36 डिग्री देशांतर में था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में कहीं से किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में कई बार देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। हालांकि इनमें से किसी भी मामले में केंद्र भारत में नहीं था इसलिए किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। 

टॅग्स :भूकंपकोलकाताबांग्लादेशभारतपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा