लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में 4.3 तीव्रता से आया भूकंप, एक हफ्ते में चौथी बार हुआ ऐसा

By आकाश चौरसिया | Updated: July 2, 2024 10:36 IST

अफगानिस्तान में आज सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर 4.3 की तीव्रता से भूकंप आया। सामने आई खबरों से पता चलता है कि यह एक हफ्ते में चौथी बार हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देएक हफ्ते में चौथी बार अफगानिस्तान में भूकंप भूकंप की तीव्रता 4.3 की रही इससे पहले एनसीएस की मानें तो गुरुवार और बुधवार को भी इतनी तीव्रता से भूकंप आया

नई दिल्ली:अफगानिस्तान में 4.3 की तीव्रता से आज भूकंप आया, इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के जरिए सामने आया है। अफगानिस्तान में यह मंगलवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह 6.39 बजे आया। एनसीएस के अनुसार, आए भूकंप का केंद्र बिंदु अक्षांश 36.22 उत्तर, देशांतर 71.15 पूर्वी, 134 किलोमीटर की गहराई पर स्थित रहा।

अफगानिस्तान में यह भूकंप, एक हफ्ते में चौथी बार था। इससे पहले, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, बीते गुरुवार को अफगानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। 

वहीं, इससे पहले भी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया था कि बुधवार को भी अफगानिस्तान के फैजाबाद में तीव्रता के दो भूकंप आए। पहला भूकंप रात के करीब 12:28 बजे पर आया था, जो कि फैजाबाद से 126 किमी पूर्व में 80 किमी की गहराई पर आया। इस बीच, दूसरा भूकंप 12:55:55 पर फैजाबाद से 100 किमी पूर्व में आया। इस बार के भूकंप की गहराई 100 किमी दर्ज की गई।

टॅग्स :अफगानिस्तानभूकंपभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल