लाइव न्यूज़ :

भूकंप से दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में दहशत, चीन-किर्गिस्तान सीमा क्षेत्र में था केंद्र, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता-7.0

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 23, 2024 07:38 IST

भारत के पड़ोस में चीन-किर्गिस्तान सीमा पर सोमवार की रात में आये तीव्र भूकंप से दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में काफी तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.0 थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के पड़ोस में चीन-किर्गिस्तान सीमा पर सोमवार की रात में आया बेहद तीव्र भूकंप इस भूकंप से दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में काफी तेज झटके महसूस किये गयेलगभग मध्य रात्रि में आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.0 थी

नई दिल्ली/बीजिंग: भारत के पड़ोस में चीन-किर्गिस्तान सीमा पर सोमवार की रात में आये तीव्र भूकंप से दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में काफी तेज झटके महसूस किये गये। अमेरिकी भूवैज्ञानिकों के अनुसार बीते 22 जनवरी की लगभग मध्य रात्रि में आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.0 थी। भूकंप के इस तीव्र प्रभाव से व्यापक क्षति की संभावना जताई जा रही है।

समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि सोमवार रात में भूकंप के कारण किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचने के लिए सड़कों पर भागने लगे। हालांकि अब तक कजाकिस्तान की ओर से किसी तरह की अधिकारिक जानमाल के खतरे या किसी के हताहत होने कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बताया जा रहा है कि रिक्टर पैमाने पर 7.0 की तीव्रता वाले इस शक्तिशाली भूकंप के झटके भारत में राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में भी महसूस किये गये। इस भूकंप का असल लगभग 1,400 किलोमीटर की दूरी में महसूस किया गया। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस भूकंप के झटके नेपाल और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए।

यह भूकंप चीन के झिंजियांग क्षेत्र के अक्सू शहर के पश्चिम में 13 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया था। एएफपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक के बाद एक इस इलाके में कुछ ही देर में 5.5, 5.1 और 5.0 तीव्रता के तीन और भूकंप दर्ज किए गए। यह भूकंप चीन के दक्षिण-पश्चिम में भूस्खलन के कारण दर्जनों लोगों के दब जाने और कम से कम आठ लोगों की मौत के अगले दिन आया है।

इस भूकंप के बारे में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) में कहा गया है कि इस भूकंप की गहराई 27.4 किलोमीटर थी और यह किर्गिस्तान-झिंजियांग सीमा क्षेत्र में आया। एजेंसी ने यह भी कहा कि किसी के हताहत होने की संभावना नहीं है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है रि भूकंप से क्षति की संभावना बहुत ज्यादा है और इससे भारी आपदा आ सकती है।

टॅग्स :भूकंपभारतचीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."