लाइव न्यूज़ :

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद भारतीय सैनिकों को फ्रांस में ऐसे किया जाएगा याद

By भाषा | Updated: October 22, 2018 20:29 IST

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों के योगदान की याद में फ्रांस में एक स्मारक बनाया जा रहा है जिसका उद्घाटन अगले महीने कोई भारतीय हस्ती करेगी।

Open in App

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों के योगदान की याद में फ्रांस में एक स्मारक बनाया जा रहा है जिसका उद्घाटन अगले महीने कोई भारतीय हस्ती करेगी।

यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टिट्यूशन ऑफ इंडियाज सेंटर फॉर आर्म्ड फोर्सेज रिसर्च के सचिव स्क्वाड्रन लीडर राणा छिन्ना ने सोमवार को कहा कि स्मारक उत्तरी फ्रांस के गांव विल्लेर्स-गुइस्लेन में बनाया जा रहा है। इसका उद्घाटन 10 नवंबर को किया जाएगा जो प्रथम विश्व युद्ध के दौरान युद्धविराम घोषणा की शताब्दी को भी रेखांकित करता है।

छिन्ना ने कहा, ‘‘भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा बनाया जाने वाला यह ऐसा पहला युद्ध स्मारक होगा जो प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों के प्रति समर्पित होगा।’’

नुएवे चैपल में एक और युद्ध स्मारक है, लेकिन यह राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग द्वारा फ्रांस और बेल्जियम में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में बनाया गया था। छिन्ना ने कहा कि स्मारक का उद्घाटन या तो राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, या उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है।

यह वही जगह है जहां जर्मन और ब्रिटिश बलों के बीच कम्ब्राई की लड़ाई हुई थी। उन्होंने बताया कि स्मारक के लिए एक यूरो में 500 वर्ग मीटर जगह दी गई। छिन्ना ने कहा, ‘‘स्मारक जाने माने मूर्तिकार राम सुतार द्वारा बनाया जा रहा है और इस पर अशोक चक्र भी होगा।’’

टॅग्स :भारतीय सेनाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

विश्व अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस