लाइव न्यूज़ :

दुबई की लापता शहजादी “जेल विला” के वीडियो में फिर नजर आई

By भाषा | Updated: February 16, 2021 22:42 IST

Open in App

लंदन, 16 फरवरी (एपी) दुबई के शक्तिशाली शासक की बेटी, जो 2018 में देश छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान एक नाव से पकड़ी गई थी वह मंगलवार को जारी किये गए एक नए वीडियो में फिर नजर आई है। वीडियो में शहजादी कह रही हैं कि उसे नहीं पता कि वह “इस स्थिति में जीवित रह पाएगी या नहीं।”

बीबीसी द्वारा जारी किये गए वीडियो में शेख लतीफा बिंत मोहम्मद अल मख्तूम एक “जेल विला” में नजर आ रही हैं जो संभवत: संयुक्त अरब अमीरात के शहर की है। यूएई के वंशानुगत शासन में उसके पिता शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के तौर पर पदस्थ हैं।

शेख ने एक वीडियो में कहा, “मैं एक बंधक हूं। इस विला को जेल में बदल दिया गया है।”

उसने कहा, “मैं ताजी हवा के लिये बाहर भी नहीं जा सकती।”

एसोसिएट प्रेस की तरफ से मांगी गई प्रतिक्रिया पर सरकार के दुबई मीडिया कार्यालय की तरफ से तत्काल कोई जवाब नहीं आया है।

संवाद समिति एपी ने बताया था कि 2018 में कैसे एक मित्र और एक पूर्व फ्रांसीसी जासूस की मदद से शेख लतीफा नाव से भागी थीं हालांकि बाद में उसे भारत के तट के पास से फिर पकड़ लिया गया था।

बीबीसी ने कहा कि शेख लतीफा ने विला के एक शौचालय में ये वीडियो फोन पर रिकॉर्ड किये जो उसे पकड़े जाने के करीब एक साल बाद गोपनीय तरीके से प्राप्त हुआ था।

वीडियो में शेख लतीफा कहती दिख रही हैं, “मैं नहीं जानती कि मैं कब रिहा होऊंगी और जब मैं रिहा होऊंगी तो स्थिति क्या होगी। हर दिन मैं अपनी सुरक्षा और अपनी जिंदगी को लेकर चिंतित हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल