लाइव न्यूज़ :

Dubai Flood: सड़क बनी नदी, नाव की तरह चलती नजर आई कारें, भारी तूफान के बाद सामने आए भयावह वीडियो, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 17, 2024 17:39 IST

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज की बाढ आई हुई है जिसमें मॉल्स में पानी भरते, हवाई अड्डे पर रनवे पर भरे पानी और सड़क पर भारी जलजमाव के बीच नाव की तरह चलती कारें दिखाई दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे के आसपास तेज आंधी आईफिर ये पूरे दिन जारी रहीमंगलवार को हुई बारिश एक ऐतिहासिक मौसमी घटना है

Dubai Flood: मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात में आए तूफान ने दुबई में कहर मचा दिया है। इस तूफान के कारण दुबई में पिछले डेढ़ साल में जितनी बारिश हुई थी उससे अधिक बारिश केवल 1 घंटे में हो गई। संयुक्त अरब अमीरात के कुछ हिस्सों में भारी तूफान के बाद के वीडियो डराने वाले हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज की बाढ आई हुई है जिसमें मॉल्स में पानी भरते, हवाई अड्डे पर रनवे पर भरे पानी और सड़क पर भारी जलजमाव के बीच नाव की तरह चलती कारें दिखाई दे रही हैं। 

सरकारी समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ की खबर के मुताबिक, मंगलवार को हुई बारिश एक ऐतिहासिक मौसमी घटना है, जो 1949 में डेटा संग्रह की शुरुआत के बाद से दर्ज की गई सबसे अधिक वर्षा है। बहरीन, ओमान, कतर और सऊदी अरब में भी बारिश हुई। हालांकि, पूरे संयुक्त अरब अमीरात में तेज बारिश देखी गई। 

 माना जा रहा है कि ‘क्लाउड सीडिंग’ भारी बारिश का कारण बनी क्योंकि सरकार ने कृत्रिम बारिश के प्रयास के तहत छोटे विमान तैनात किए थे। कई रिपोर्ट में राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के हवाले से कहा गया है कि बारिश से पहले छह या सात ‘क्लाउड सीडिंग’ उड़ानें भरी गई थीं। यूएई अपने घटते, सीमित भूजल को बढ़ाने के लिए ‘क्लाउड सीडिंग’ का सहारा लेता है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एकत्र किए गए मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार, बारिश सोमवार देर रात से शुरू हुई जिसके बाद लगभग 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे के आसपास तेज आंधी आई और फिर ये पूरे दिन जारी रही। इसके साथ ही भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मंगलवार के अंत तक, 24 घंटों में 142 मिलीमीटर से अधिक बारिश ने दुबई में बाढ़ जैसे हालात बना दिये।

टॅग्स :UAEदुबईवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा