उपन्यास ‘हाफ द नाइट इज गॉन’ के लिए अमिताभ बागची को डीएससी पुरस्कार, 25,000 डॉलर मिले
By भाषा | Updated: December 17, 2019 13:39 IST2019-12-17T13:39:05+5:302019-12-17T13:39:42+5:30
बागची को यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘हाफ द नाइट इज गॉन’ के लिए दिया गया है, जो तीन पीढ़ियों की कहानी बयां करती है, मानव संबंधों को तलाशती है और भारतीय परिप्रेक्ष्य में आस्था और संस्कृति को आपस में गुंथती है।

इस पुरस्कार का यह नौवां साल था।
लेखक अमिताभ बागची को सोमवार को दक्षिण एशियाई साहित्य के लिए 2019 का डीएससी पुरस्कार प्रदान किया गया।
बागची को यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘हाफ द नाइट इज गॉन’ के लिए दिया गया है, जो तीन पीढ़ियों की कहानी बयां करती है, मानव संबंधों को तलाशती है और भारतीय परिप्रेक्ष्य में आस्था और संस्कृति को आपस में गुंथती है। यह पुरस्कार यहां सोमवार को संपन्न हुए आईएमई नेपाल साहित्य उत्सव में उन्हें प्रदान किया गया।
बागची को यह पुरस्कार नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप गयावली ने दिया। उल्लेखनीय है कि पुरस्कार के तहत 25,000 डॉलर दिया जाता है। इस उत्सव का आयोजन यहां मनोरम दृश्य वाली फेमा झील के किनारे तालबराही चौक पर किया गया था। डीएससी पुरस्कार के विजेता की घोषणा हर साल चक्रीय आधार पर अलग -अलग दक्षिण एशियाई देश में की जाती है। इस पुरस्कार का यह नौवां साल था।