लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट, 1175 अंक टूटा डॉव जोंस

By IANS | Updated: February 6, 2018 11:14 IST

डॉव जोंस में सोमवार के कारोबार में 1,175 अंकों की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई।

Open in App

दुनियाभर के शेयर बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है, इससे अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस भी अछूता नहीं है। डॉव जोंस में सोमवार के कारोबार में 1,175 अंकों की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, डॉव जोंस इंडिस्ट्रयल एवरेज दोपहर के कारोबार में 1,600 अंकों तक टूट गया था और यह इसकी एकदिनी सबसे बड़ी गिरावट रही।यह अगस्त 2011 के बाद सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट रही। सीएनएन के मुताबिक, अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का असर दुनियाभर में जारी है।जापान का निक्केई सूचकांक मंगलवार सुबह चार फीसदी की गिरावट के साथ खुला जबकि आस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स200 सूचकांक में तीन फीसदी की गिरावट रही।डॉव जोंस में सोमवार दोपहर तीन बजे 800 अंकों की गिरावट दर्ज की गई लेकिन इसके कुछ ही मिनटों बाद यह 900 अंक, फिर 1,000 और उसके बाद 1,500 अंकों तक टूट गया। डॉव जोंस अपने निम्नतम 1,597 अंकों तक लुढ़क गया।नैस्डैक सूचकांक में दो फीसदी से अधिक की गिरावट रही लेकिन जल्द ही नैस्डैक हरे निशान पर लौट आया लेकिन इसके बाद जल्द ही इसमें गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक लगभग चार फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक में चार फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।इस दौरान व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान दीर्घकालीन आर्थिक सुधारों पर केंद्रित है।बयान में आर्थिक विकास दर को मजबूत करने, बेरोजगारी कम करने और कामगारों का वेतन वेतन बढ़ाने की बात की गई। 

टॅग्स :विदेशबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्व अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है