डोभाल क्षेत्रीय समुद्री संवाद में शामिल होने के लिए शुक्रवार को श्रीलंका आएंगे

By भाषा | Published: November 26, 2020 10:10 PM2020-11-26T22:10:05+5:302020-11-26T22:10:05+5:30

Doval will visit Sri Lanka on Friday to join the regional maritime dialogue | डोभाल क्षेत्रीय समुद्री संवाद में शामिल होने के लिए शुक्रवार को श्रीलंका आएंगे

डोभाल क्षेत्रीय समुद्री संवाद में शामिल होने के लिए शुक्रवार को श्रीलंका आएंगे

कोलंबो, 26 नवंबर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शुक्रवार से शुरू हो रहे उच्च स्तरीय क्षेत्रीय समुद्री संवाद में भाग लेने के लिए श्रीलंका आएंगे। श्रीलंकाई सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर चंदना विक्रमसिंघा ने कहा कि श्रीलंका 27 और 28 नवंबर को भारत और मालदीव के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चौथी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार त्रिपक्षीय बैठक की मेजबानी करेगा।

यह बैठक छह साल बाद हो रही है। इससे पहले आखिरी बैठक 2014 में नयी दिल्ली में हुई थी।

सेना ने कहा कि बांग्लादेश, मॉरीशस और सेशेल्स से पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डोभाल श्रीलंका के रक्षा सचिव कमल गुनारत्ने के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं।

यह डोभाल की इस साल श्रीलंका की दूसरी आधिकारिक यात्रा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Doval will visit Sri Lanka on Friday to join the regional maritime dialogue

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे