लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी अभियान आरंभ किया, कहा-‘‘हम आगे बढ़ते रहेंगे, लड़ते रहेंगे और जीतते रहेंगे’’

By भाषा | Updated: June 19, 2019 13:38 IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में मंगलवार को खचाखच भरी रैली में 2020 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों के लिए एक बार फिर अपना चुनावी अभियान आरंभ किया। उन्होंने ‘‘अमेरिका को महान बनाए रखने’’ का आह्वान करते हुए समर्थकों से चार और वर्षों के लिए उनकी टीम को चुनने का अनुरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने ओरलैंडों में 20,000 लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिकी अर्थव्यवस्था से दुनिया ‘‘ईर्ष्या’’ करती है।‘अमेरिका को महान बनाए रखने’ की थीम के साथ चुनाव प्रचार अभियान का आरंभ करते हुए ट्रंप ने 79 मिनट लंबे भाषण में आम चुनाव जीतने का भरोसा जताया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में मंगलवार को खचाखच भरी रैली में 2020 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों के लिए एक बार फिर अपना चुनावी अभियान आरंभ किया। उन्होंने ‘‘अमेरिका को महान बनाए रखने’’ का आह्वान करते हुए समर्थकों से चार और वर्षों के लिए उनकी टीम को चुनने का अनुरोध किया।

रियल इस्टेट निवेशक से नेता बने 73 वर्षीय ट्रंप ने ओरलैंडों में 20,000 लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिकी अर्थव्यवस्था से दुनिया ‘‘ईर्ष्या’’ करती है। वह साल 2017 में अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने थे।

ट्रंप ने कहा कि तीन साल पहले उनकी जीत अमेरिकी इतिहास में निर्णायक पल बनी और उन्हें ‘अमेरिका पहले’ नीति को कायम रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश ने उनके राष्ट्रपति कार्यकाल में अहम प्रगति की और अगर अगले साल के राष्ट्रपति चुनाव में वह हार जाते है तो यह सब खतरे में पड़ जाएगा।

‘अमेरिका को महान बनाए रखने’ की थीम के साथ चुनाव प्रचार अभियान का आरंभ करते हुए ट्रंप ने 79 मिनट लंबे भाषण में आम चुनाव जीतने का भरोसा जताया। साल 2016 के चुनाव प्रचार अभियान में उन्होंने ‘अमेरिका को फिर से महान बनाओ’ का नारा दिया था।

ओरलैंडो के एमवे केंद्र में भारी संख्या में मौजूद समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘हम आगे बढ़ते रहेंगे। हम लड़ते रहेंगे और हम जीतते रहेंगे।’’ नवंबर 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में करीब 24 डेमोक्रेटिक नेता ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं।

अगले साल की शुरुआत में डेमोक्रेट पार्टी की ओर से प्राथमिक चुनाव का विजेता उन्हें चुनौती देगा। ट्रंप के भाषण के दौरान उपराष्ट्रपति माइक पेंस और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ उनका पूरा परिवर मंच पर मौजूद था। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्वTrump Health Report: व्हाइट हाइस ने जारी किया राष्ट्रपति ट्रंप का एमआरआई स्कैन, जानें हेल्थ रिपोर्ट में क्या आया सामने

विश्वअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए दो तीखे लाल मिर्च..!

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

विश्व1 December, 2025: नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत आंदोलन?, एक दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद