लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया कंपनी CNN पर ठोका मुकदमा, जानें क्या है आरोप, न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट पर भी ले चुके हैं एक्शन

By भाषा | Updated: March 7, 2020 10:50 IST

सीएनएन (CNN) से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट पर भी “फर्जी मीडिया” का आरोप लगाकर केस किया था।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वरिष्ठ कानूनी सलाहकार जेना एलिस ने एक बयान में कहा कि सीएनएन के बयान, “100 प्रतिशत गलत थे और हैं तथा मानहानि करने वाले हैं।”न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट के बाद ट्रंप अभियान की तरफ से किसी बड़े अमेरिकी मीडिया के खिलाफ दायर कराया गया यह तीसरा वाद है।

वाशिंगटन: राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप का प्रचार कर रही टीम ने सीएनएन के खिलाफ मानहानि का वाद दायर किया है। अभियान टीम ने समाचार चैनल पर यह गलत बयान देने का आरोप लगाया है कि अभियान टीम ने “संभावित खतरों का आकलन किया और 2020 में एक बार फिर रूस की मदद से लाभ लेने की कोशिश कर रही है तथा उनसे इस विकल्प को भी खुला रखने का फैसला किया है।”

न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट के बाद ट्रंप अभियान की तरफ से किसी बड़े अमेरिकी मीडिया के खिलाफ दायर कराया गया यह तीसरा वाद है। राष्ट्रपति पद पर फिर से काबिज होने के प्रयासों में जुटे ट्रंप ने अक्सर इन तीनों अमेरिकी मीडिया प्रतिष्ठानों को “फर्जी मीडिया” करार दिया है।

अटलांटा की अमेरिकी जिला अदालत में शुक्रवार को दायर कराए गए इस वाद में सीएनएन को जानबूझ कर राष्ट्रपति ट्रंप के अभियान के खिलाफ गलत बयान प्रसारित करने के लिए जिम्मेदार ठहराने का अनुरोध किया गया है। राष्ट्रपति की वरिष्ठ कानूनी सलाहकार जेना एलिस ने एक बयान में कहा कि सीएनएन के बयान, “100 प्रतिशत गलत थे और हैं तथा मानहानि करने वाले हैं।”

शिकायत में आरोप लगाया गया कि सीएनएन ने जब अपनी वेबसाइट पर ये बयान प्रकाशित किए तो उस वक्त वे जानते थे कि ये गलत हैं लेकिन उसने अभियान को नुकसान पहुंचाने की मंशा से यह किया और इस दौरान अपने ही दर्शकों को गुमराह किया। इसके अलावा अभियान ने वकील के जरिए सीएनएन को लिखित में कहा है कि वह गलत और मानहानि करने वाले बयानों को वापस ले और उनके लिए माफी मांगे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट