लाइव न्यूज़ :

Donald Trump: ट्रंप ने साउथ कैरोलिना रिपब्लिकन प्राइमरी में जीत हासिल की, निक्की हेली को हराया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 25, 2024 08:56 IST

साउथ कैरोलिना के मूल निवासी हेली दो बार गवर्नर का चुनाव जीत चुकी हैं और उन्हें इस बार डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा था। लेकिन इस हार के बाद उनके भी राष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ से बाहर होने की संभावना बढ़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे ट्रम्प को रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में बड़ी सफलता मिली ट्रम्प ने साउथ कैरोलिना रिपब्लिकन प्राइमरी में निर्णायक जीत हासिल कीट्रम्प ने अपने गृह राज्य में प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली को हराया

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रम्प को  रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में बड़ी सफलता मिली है।  ट्रम्प ने साउथ कैरोलिना रिपब्लिकन प्राइमरी में निर्णायक जीत हासिल की है। ट्रम्प ने अपने गृह राज्य में प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली को हराया। वह एक बार फिर जो बिडेन को चुनौती देते नजर आ सकते हैं। 

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का रेस में निक्की हेली ने 77 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया है। उन्हेंने बार-बार ट्रंप की मानसिक फिटनेस पर सवाल उठाया है। साथ ही  चेतावनी दी कि ट्रम्प के एक और राष्ट्रपति बनने से अराजकता आएगी। लेकिन उनके प्रयास रिपब्लिकन के बीच उनकी स्थिति को मजबूत नहीं कर पा रहे हैं।

साउथ कैरोलिना के मूल निवासी हेली दो बार गवर्नर का चुनाव जीत चुकी हैं और उन्हें इस बार डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा था। लेकिन इस हार के बाद उनके भी राष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ से बाहर होने की संभावना बढ़ गई है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने न सिर्फ साउथ कैरोलिना में अपनी धमक दिखाई बल्कि इससे पहले हुए आयोवा, न्यू हैम्पशायर, नेवादा, यूएस वर्जिन आइलैंड्स में मुकबालों में भी हेली पर भारी पड़े हैं। 

साउथ कैरोलाइना प्राइमरी चुनाव में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा, "आप 15 मिनट तक इस जीत का जश्न मना सकते हैं, लेकिन उसके बाद हमें फिर से काम में जुटना होगा।"

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाजो बाइडनNikki Haley
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो