लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध को उत्सुक हैं डोनाल्ड ट्रंप, कही ये बात

By भाषा | Updated: January 3, 2019 10:13 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तान के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहते हैं और वह नए नेतृत्व के साथ मुलाकात को लेकर उत्सुक है।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तान के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहते हैं और वह नए नेतृत्व के साथ मुलाकात को लेकर उत्सुक है।

ट्रंप ने उसी बैठक में अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाली 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि को बंद कर दिया है क्योंकि ‘‘यह दक्षिण एशियाई देश दुश्मनों को पनाह देता है"।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रशासन ने तालिबान के साथ शांति वार्ता की पहल की है। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि पाकिस्तान के नए नेतृत्व के साथ "बहुत जल्द" एक बैठक होगी।

इससे पहले, राष्ट्रपति ट्रम्प के करीबी माने जाने वाले दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सीएनएन से एक साक्षात्कार में कहा था कि यदि पाकिस्तान तालिबान को वार्ता की मेज तक लाने में अमेरिका की मदद करता है, तो अमेरिका आतंकवाद और आईएस से मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा।

ट्रम्प ने पाकिस्तान पर अमेरिका का साथ नहीं देने का आरोप लगाया था। ट्रम्प ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के साथ अच्छा रिश्ता रखना चाहते हैं, लेकिन वे अपने यहां दुश्मनों को पनाह देते हैं। वे दुश्मनों की देख-भाल करते हैं। हम ऐसा नहीं कर सकते।’’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!