लाइव न्यूज़ :

महाभियोग कार्यवाही में डोनाल्ड ट्रंप का बचाव शुरू, वकीलों ने कहा-राष्ट्रपति के भाग्य का फैसला मतदाताओं को करने दें

By भाषा | Updated: January 26, 2020 12:34 IST

व्हाइट हाउस के वकील पैट सिपोलोन ने कहा कि अगर सीनेट प्रतिनिधि सभा की राह पर चलती है और अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए मतदान करती है तो यह ‘‘पूरी तरह से सत्ता का गैरजिम्मेदाराना दुरुपयोग होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देमहाभियोग कार्यवाही में डोनाल्ड ट्रंप का बचाव करना शनिवार को शुरू कर दिया। वकीलों ने कहा कि राष्ट्रपति ने यूक्रेन के साथ बातचीत में कुछ गलत नहीं किया

व्हाइट हाउस के वकीलों ने सीनेट में ऐतिहासिक महाभियोग कार्यवाही में डोनाल्ड ट्रंप का बचाव करना शनिवार को शुरू कर दिया। वकीलों ने कहा कि राष्ट्रपति ने यूक्रेन के साथ बातचीत में कुछ गलत नहीं किया और अमेरिकी मतदाताओं को उनके भाग्य का फैसला करना चाहिए न कि कांग्रेस को।

व्हाइट हाउस के वकील पैट सिपोलोन ने कहा कि अगर सीनेट प्रतिनिधि सभा की राह पर चलती है और अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए मतदान करती है तो यह ‘‘पूरी तरह से सत्ता का गैरजिम्मेदाराना दुरुपयोग होगा।’’

उन्होंने अमेरिका के इतिहास में तीसरी महाभियोग सुनवाई के एक सत्र में शनिवार सुबह एकत्रित 100 सीनेटरों से कहा, ‘‘वे आपसे ऐसा कुछ करने के लिए कह रहे हैं जो किसी सीनेट ने आज तक नहीं किया।’’ उधर, सदन के मुख्य अभियोजक एडम शिफ ने कहा कि रियल एस्टेट कारोबारी अमेरिकी लोकतंत्र के लिए ‘‘आसन्न खतरा’’ हैं और उनका सिद्धांत ‘‘ट्रंप पहले है, न कि अमेरिका पहले।’’

डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाली प्रतिनिधि सभा में ट्रम्प पर 18 दिसंबर को महाभियोग लगाया गया और अब सीनेट में मतदान होना है जहां रिपब्लिकंस के पास 53 सीटों का बहुमत है और राष्ट्रपति के पास बहुमत के नेता मिच मैक्कोनेल का समर्थन है।

राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए दो तिहाई बहुमत या 67 सीनेटरों की जरूरत होती है और ट्रंप को रिपब्लिकन का जो मजबूत समर्थन हासिल है, उसे देखते हुए लगता नहीं है कि डेमोक्रेट्स इसमें कोई खास प्रभाव डाल पाएंगे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट