लाइव न्यूज़ :

Epstein Files: राष्ट्रपति ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइल को पब्लिक करने वाले बिल पर किए हस्ताक्षर, जानें अब क्या होगा आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2025 09:42 IST

Epstein Files:अब, बिल के मुताबिक जस्टिस डिपार्टमेंट को एपस्टीन से जुड़ी सभी फाइलें और बातचीत, साथ ही 2019 में एक फेडरल जेल में उनकी मौत की जांच के बारे में कोई भी जानकारी 30 दिनों के अंदर जारी करनी होगी।

Open in App

Epstein Files: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को उस विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए, जो उनके प्रशासन को यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित फाइल सार्वजनिक करने के लिए बाध्य करता है। ट्रंप ने लंबे समय तक इसका विरोध किया था लेकिन अंततः अपनी ही पार्टी के राजनीतिक दबाव के आगे झुक गए। ट्रंप पहले भी कई फाइल स्वयं जारी कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने की घोषणा करते हुए लिखा, ‘‘डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता एपस्टीन मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि हमारी अद्भुत सफलताओं से ध्यान भटकाया जा सके।’’

अब इस विधेयक के तहत न्याय विभाग को एपस्टीन से जुड़ी सभी फाइल, संचार और 2019 में एक संघीय जेल में उसकी मौत की जांच से संबंधित जानकारी 30 दिन के भीतर जारी करनी होगी। यह कदम उल्लेखनीय है क्योंकि पहले इन फाइल को सार्वजनिक करना मुश्किल प्रतीत हो रहा था।

ट्रंप प्रशासन ने फाइल जारी करने की समर्थक रहीं कोलोराडो की रिपब्लिकन सांसद लॉरेन बोएबर्ट को पिछले सप्ताह ही मामले पर चर्चा करने के लिए बुलाया था लेकिन वह अपने रुख से पीछे नहीं हटीं। सप्ताहांत में जब यह स्पष्ट हुआ कि संसद विधेयक पारित कर देगी तो ट्रंप ने अचानक अपना रुख नरम कर लिया।

यह विधेयक प्रतिनिधि सभा में 427-1 मत से पारित हुआ और सीनेट ने इसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। एपस्टीन और ट्रंप मित्र थे लेकिन राष्ट्रपति ने बार-बार कहा है कि वह उसके अपराधों से अनजान थे तथा उससे बहुत पहले संबंध तोड़ चुके थे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपUS
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!