लाइव न्यूज़ :

महाभियोग जांच के घेरे में आये डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मुझ पर आरोप लगाने वाले से मुझे भी मिलने का हक'

By विनीत कुमार | Updated: September 30, 2019 08:16 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उस बात को भी दोहराया जिसमें उनमे हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के चेयरमैन एडम शिफ पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। दअरसल, ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन को नुकसान पहुंचाने के लिए विदेशी ताकतों का इस्तेमाल करके अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा- मुझे भी आरोप लगाने वाले से मिलने का हक हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के चेयरमैन एडम शिफ पर भी ट्रंप ने लगाया झूठ बोलने का आरोप

महाभियोग जांज के घेरे में आ चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उस 'व्हिशलब्लोअर' से मिलने का अधिकार है जिसने उन पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद्मीर जेलेंसकी पर राजनीतिक फायदे के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। साथ ही ट्रंप उस असल सूत्र के बारे में भी जानना चाहते हैं जिसने इस संबंध में बातचीत लीक की। ट्रंप ने यब बातें ट्वीट कर कही।

ट्रंप ने ट्वीट किया, 'हर अमेरिकी की तरह मुझे भी मुझ पर आरोप लगाने वाले से मिलने का हक है, खासकर जब यह आरोप लगाने वाला, और तथा कथित 'व्हिशलब्लोअर' जिसने एक विदेशी नेता के साथ सही बातचीत को पूरी तरह तथ्यहीन और गलत तरीके से पेश किया।'

ट्रंप यहीं नहीं रूके। उन्होंने साथ ही एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं केवल मुझ पर आरोप लगाने वाले से नहीं मिलना चाहता जिसने सेंकड और थर्ड हैंड सूचना रखी, लेकिन उस व्यक्ति से भी जिसने गैरकानूनी तरीके से ये सूचना पहुंचाई, जो पूरी तरह गलत था। क्या ये शख्स अमेरिकी राष्ट्रपति की जासूसी कर रहा था।'

ट्रंप ने अपने उस बात को भी दोहराया जिसमें उन्होंने हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के चेयरमैन एडम शिफ पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। ट्रंप का आरोप है कि डेमोक्रेटिक सांसद एडम शिफ ने उन्हें बदनाम और अपमानित किया है और उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए। एडम शिफ अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ जारी महाभियोग जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।

क्या है मामला?

दरअसल ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन को नुकसान पहुंचाने के लिए विदेशी ताकतों का इस्तेमाल करके अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया। यह मामला 15 जुलाई के टेलीफोन बातचीत से जुड़ा है। यह बातचीत ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हुई थी। इसमें ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को जो बिडेन और उनके बेटे हंटर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने को कहा था। मामला सामने आने के बाद हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ट्रंप के खिलाफ एक औपचारिक महाभियोग जांच की घोषणा की।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा