लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस को लेकर फिर हमलावर ट्रंप, कहा-वुहान लैब से निकला था चीनी वायरस, 10 ट्रिलियन का दे जुर्माना

By अभिषेक पारीक | Updated: June 4, 2021 14:08 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर चीन को घेरा है। ट्रंप ने कहा कि चीनी वायरस को लेकर मैं सही था। साथ ही उन्होंने चीन पर जुर्माना लगाने की भी बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-चीनी वायरस को लेकर मैं सही था। ट्रंप ने चीन पर 10 ट्रिलियन डॉलर का जुर्माना लगाने का आह्वान किया।ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भी निंदा की।

वैश्विक स्तर पर चीनकोरोना वायरस को लेकर घिरता जा रहा है। कई अध्ययनों ने दावा किया गया है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन से हुई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर चीन को घेरा है। ट्रंप ने कहा कि चीनी वायरस को लेकर मैं सही था। साथ ही उन्होंने चीन पर जुर्माना लगाने की भी बात कही है।

ट्रंप ने कहा कि मैं चीनी वायरस को लेकर सही था। वह वुहान लैब से आया है। साथ ही ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस से हुई मौतों और नुकसान की भरपाई के लिए चीन को अमेरिका और दुनिया के दूसरे देशों को 10 ट्रिलियन डॉलर का जुर्माना देना चाहिए। 

वायरस के चीन से आने की बात सही

उन्होंने कहा कि अब हर कोई यहां तक की दुश्मन बताने वालों ने भी यह कहना शुरू कर दिया है कि राष्ट्रपति ट्रंप की चाइना वायरस के वुहान लैब से आने की बात बिलकुल सही थी।  

डॉ. फाउची के ईमेल से खुलासा

अमेरिका के प्रमुख कोरोना वायरस सलाहकार डॉ. एंथनी फाउची के निजी ईमेल के खुलासे के बाद कोरोना वायरस के चीन के वुहान लैब से दुनिया में फैलने का विवाद और तेज हो उठा है। हालांकि डॉ. फाउची ने अब कहा है कि वुहान लैब से कोरोना वायरस के दुनिया में फैलने की आशंका बिलकुल न के बराबर है। 

ट्रंप ने रोक दी थी फंडिंग 

ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भी निंदा की। उन्हांने कहा कि बराक ओमाबा प्रशासन ने बेवकूफी करते हुए वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के लिए फंडिग की। उन्होंने कहा कि जब मैंने इस बारे में सुना तो तुरंत फंडिंग को रोक दिया। गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति शुरू से ही कोरोना वायरस को चीनी वायरस बताते रहे हैं। साथ ही उन्होंने कई बार कहा है कि दुनिया में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस की उत्पत्ति के लिए चीन का वुहान लैब जिम्मेदार है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपचीनवुहानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."