लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के सांसद ने लश्कर से जुडे़ अमेरिकी एनजीओ की गतिविधियों की जांच के लिए प्रस्ताव पेश किया

By भाषा | Updated: March 3, 2019 15:12 IST

लश्कर-ए-तैयबा ने ही मुम्बई 26/11 हमले को अंजाम दिया था। इसमें अमेरिकी नागरिकों सहित करीब 166 लोगों की जान गई थी।

Open in App

अमेरिका के एक सांसद ने संसद में एक प्रस्ताव पेश कर पाकिस्तान और कश्मीर में सक्रिय अमेरिकी गैर-लाभकारी निकायों की गतिविधियों की जांच की मांग की है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के घटकों के साथ उनका कथित सहयोग शामिल है।लश्कर-ए-तैयबा ने ही मुम्बई 26/11 हमले को अंजाम दिया था। इसमें अमेरिकी नागरिकों सहित करीब 166 लोगों की जान गई थी। नौ आतंकवादी ढेर हो गए थे और जिंदा पकड़े गए एक अन्य आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी दे दी गई थी।इंडियाना से रिपब्लिकन सांसद जिम बैंक्स की ओर पेश ‘हाउस रेजलूशन’ (संख्या 160) में दक्षिण एशिया में, विशेष रूप से पाकिस्तान और बांग्लादेश में सक्रिय धार्मिक समूहों द्वारा लोकतंत्र तथा मानवाधिकारों के समक्ष पेश किए जा रहे खतरों पर चिंता व्यक्त की गई है।प्रस्ताव को आवश्यक कार्रवाई के लिए सदन की विदेश मामलों की समिति के पास भेज दिया गया है। गुरुवार को पेश किए गए इस प्रस्ताव का अभी तक किसी अन्य ने समर्थन नहीं किया है।राहत एवं विकास के लिए मदद करने वाले एनजीओ हेल्पिंग हैंड फॉर रिलीफ एंड डेवलपमेंट इन पाकिस्तान एंड कश्मीर ने 2017 में खुले तौर पर पाकिस्तान के ‘फलाह-ए-इन्सानियत फाउंडेशन’ को समर्थन दिया था, जिसे अमेरिकी सरकार ने 2016 में आतंकवादी संगठन घोषित किया था। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपपाकिस्तानटेरर फंडिंगआतंकी हमलाआतंकी हाफिज सईद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!