लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में रहेगा टिकटॉक या होगा बंद, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- ऐप को बेचने के लिए सिर्फ 15 सितंबर तक का वक्त

By भाषा | Updated: September 11, 2020 12:04 IST

भारत टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश है। उसने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए 100 से अधिक और चीनी ऐप को प्रतिबंध किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देटिकटॉक पर चीन की इंटरनेट कंपनी बाइटडांस का मालिकाना हक है। माइक्रोसॉफ्ट और बाइटडांस के बीच टिकटॉक को खरीदने की बातचीत चल रही है।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की टिकटॉक के लिए उसके अमेरिकी परिचालन को बंद करने या उसे किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की अंतिम तिथि 15 सितंबर से आगे खिसकाने से गुरुवार (10 सितंबर) को मना कर दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने एक कार्यकारी आदेश जारी कर चीनी कंपनी के सामने अपने अमेरिकी परिचालन का मालिकाना हक बदलकर स्थानीय कंपनी को देने या बंद करने के लिए 15 सितंबर तक का वक्त दिया था।

टिकटॉक पर चीन की इंटरनेट कंपनी बाइटडांस का मालिकाना हक है। टिकटॉक छोटे वीडियो साझा करने वाली सोशल मीडिया ऐप है। माइक्रोसॉफ्ट और बाइटडांस के बीच टिकटॉक को खरीदने की बातचीत चल रही है।

डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (10 सितंबर) को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ा रहा हूं। यह 15 सितंबर है। टिकटॉक के लिए आखिरी तारीख में कोई विस्तार नहीं होगा।’’ एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘‘ हम देखेंगे कि क्या होता है, या तो यह बंद होगी या वे इसे बेचेंगे।’’

इससे पहले भारत ने टिकटॉक सहित चीन के कई ऐप पर प्रतिबंध लगाए हैं। भारत टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश है। भारत ने टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए 100 से अधिक और चीनी ऐप को प्रतिबंध किया है। 

 

टॅग्स :टिक टोकअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल