लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले पाकिस्तान पीएम इमरान खान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2019 22:49 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं के बीच होने वाली मुलाकात में दोनों राष्ट्राध्यक्ष वार्ता करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद इमरान खान अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से भी 23 जुलाई को मुलाकात करेंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका के साथ संबंधों में सुधार के मकसद के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वार्ता की है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक, इमरान खान के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की औपचारिक बातचीत हुई। इस मुलाकात पर भारत समेत दुनिया भर की नजरें हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी बातचीत के दौरान मौजूद रहे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका के साथ संबंधों में सुधार के मकसद के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वार्ता की है। पाकिस्तान और अमेरिका के संबंध तब से प्रभावित हुए जब ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तान की आलोचना की, उसे दी जाने वाली सैन्य सहायता रोक दी तथा उसे आतंकवाद से लड़ने के लिए और अधिक प्रयास करने को कहा।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं के बीच होने वाली मुलाकात में दोनों राष्ट्राध्यक्ष वार्ता करेंगे।  ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद इमरान खान अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से भी 23 जुलाई को मुलाकात करेंगे। इस दौरान यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस को भी इमरान खान संबोधित करेंगे। 

समझा जाता है कि इस मुलाकात के दौरान अमेरिकी नेतृत्व उन पर पाकिस्तानी धरती पर सक्रिय चरमपंथी एवं आतंकवादी समूहों के खिलाफ “निर्णायक एवं पुख्ता” कार्रवाई करने तथा तालिबान के साथ शांति वार्ता में सहायक भूमिका निभाने के लिए दबाव बनाएगा।

क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान कतर एअरवेज की उड़ान से यहां शनिवार की दोपहर पहुंचे और अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद खान के आधिकारिक निवास में ठहरे हुए हैं। हवाई अड्डे पर खान के स्वागत के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी मौजूद थे। काफी तादाद में वहां मौजूद पाकिस्तानी मूल के अमेरिकियों ने भी उनका स्वागत किया।

 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपइमरान खानपाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा