लाइव न्यूज़ :

दिवंगत सीनेटर को लेकर ट्रंप का यू-टर्न, व्हाइट हाउस पर झंडा आधा झुकाने का दिया आदेश

By भाषा | Updated: August 28, 2018 09:49 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘नीतियों और राजनीति में हमारे मतभेदों के बावजूद मैं हमारे देश के लिए सीनेटर जॉन मैक्केन की सेवा का सम्मान करता हूं

Open in App

वाशिंगटन, 28 अगस्त: दिवंगत अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन को यथोचित सम्मान नहीं देने पर चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पुराने रूख से यू-टर्न लेते हुए सांसद के निधन की औपचारिक सूचना जारी की है और व्हाइट हाउस पर झंडा आधा झुकाए रखने को कहा है।ट्रंप ने कहा, ‘‘नीतियों और राजनीति में हमारे मतभेदों के बावजूद मैं हमारे देश के लिए सीनेटर जॉन मैक्केन की सेवा का सम्मान करता हूं और उनके सम्मान में मैंने उनके अंतिम संस्कार के दिन तक अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाए रखने के आदेश पर हस्ताक्षर किया है।’’ इस आदेश के बाद व्हाइट हाउस, सभी सार्वजनिक भवनों, सैन्य प्रतिष्ठानों और दूतावासों पर झंडा आधा झुका रहेगा। ट्रंप ने कहा कि मैक्केन की याद में शुक्रवार को यूएस कैपिटोल में होने वाली मेमोरियल सर्विस में उपराष्ट्रपति माइक पेंस हिस्सा लेंगे।उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री जिम मैट्टिस, चीफ ऑफ स्टाफ, जॉन केली और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन मेमोरियल सर्विस में राष्ट्रपति का प्रतिनिधित्व करेंगे।मस्तिष्क कैंसर से लंबे समय तक जूझते रहने के बाद शनिवार को मैक्केन का निधन हो गया। उन्हें यथोचित सम्मान नहीं दिये जाने को लेकर ट्रंप चौतरफा आलोचनाएं झेल रहे हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो