लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान धोखेबाज और झूठा, 15 साल में 33 अरब डॉलर की मदद थी अमेरिका की बेवकूफी: डोनाल्ड ट्रंप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 2, 2018 12:31 IST

पाकिस्तान ने कहा है कि वो जल्द ही डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट का जवाब देगा।

Open in App

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (एक जनवरी) को पाकिस्तान को झूठा और धोखेबाज बताया। ट्रंप ने सोमवार देर शाम ट्वीट किया, "अमेरिका बेवकूफी करते हुए पाकिस्तान को पिछले 15 सालों में 33 अरब डॉलर से ज्यादा की आर्थिक मदद दे चुका है। बदले में उसे झूठ और धोखे के सिवा कुछ नहीं मिला। पाकिस्तान हमारे नेताओं को बेवकूफ समझता है। हम जिन आतंकवादियों को अफगानिस्तान में खोज रहे थे उन्हें पाकिस्तान ने पनाह दे रखी थी। अब और नहीं!" ट्रंप के बयान से साफ हो गया कि अमेरिका पाकिस्तान को दी जाने वाली 25.5 करोड़ डॉलर (करीब 1600 करोड़ रुपये) की मदद नहीं देगा। 

अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान जल्द ही ट्रंप के ट्वीट का जवाब देगा। आसिफ ने ट्वीट किया, "हम राष्ट्रपति ट्रंप के ट्वीट का जल्द जवाब देंगे, इंशाअल्लाह...दुनिया को हम सच बताएंगे...हकीकत और अफसाने के बीच फर्क बताएंगे... "

हाल ही में अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट की थी कि अमेरिकी सरकार पाकिस्तान को दिए जाने वाले 25.5 करोड़ डॉलर (करीब 1600 करोड़ रुपये) की आर्थिक मदद को रोक सकती है।  रिपोर्ट में दावा किया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन में इस बात पर चर्चा हो रही है कि वैश्विक-आतंकवाद पर मदद न करने की वजह से पाकिस्तान को दी जाने वाली ये मदद रोक दी जाए। रिपोर्ट में कहा गया था कि राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य अधिकारी पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद पर रोकथाम के लिए किए गये प्रयासों से असंतुष्ट हैं। सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप के ट्वीट से न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की पुष्टि हो गयी।

रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस महीने पाकिस्तान को आर्थिक मदद देने पर महत्वपूर्ण बैठक की थी।  रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों देशों के संबंध मधुर नहीं रह गये हैं, खासकर राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के बाद जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान "आतंकवादियों, हिंसा और अव्यवस्था को पनाह दे रहा है।"

अगस्त 2017 में अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 25.5 करोड़ डॉलर की मदद यह कहते हुए रोक दी थी कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाता इस राशि को जारी नहीं किया जाएगा। अमेरिका साल 2002 से 2017 के बीच पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर (करीब दो लाख करोड़ रुपये) की आर्थिक मदद दे चुका है।  

हाल ही में अमेरिका के उप-राष्ट्रपति माइक पेंस ने अफगानिस्तान दौरे में कहा था कि ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को नोटिस पर रखा हुआ है। गुरुवार (28 दिसंबर) को पाकिस्तानी सेना ने अमेरिका को आतंकवादी संगठनों के बारे में कोई एकतरफा फैसला लेने के प्रति आगाह किया। लश्कर-ए-तैयबा जमात-उद-दावा, तालिबान, हक्कानी नेटवर्क समेत कई अन्य आतंकवादी समूहों के पाकिस्तान में रहकर दुनिया भर में आतंकी कार्रवाइयों को अंजाम देने के आरोप लगते रहे हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा