लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी धमकी, वार्ता रद्द

By भाषा | Updated: May 16, 2018 12:25 IST

उत्तर कोरिया ने कोरियाई देशों के बीच बातचीत विफल होने और उत्तर - दक्षिण कोरिया संबंध खराब होने के लिए दक्षिण कोरिया प्रशासन को 'पूरी तरह से जिम्मेदार' ठहराया।

Open in App

वाशिंगटन, 16 मई: दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उत्तर कोरिया ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पड़ोसी देश के साथ उच्च स्तरीय बैठक रद्द कर दी है और इसके साथ ही किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली ऐतिहासिक बैठक रद्द करने की भी धमकी दी है।

दूसरी ओर अमेरिका ने कहा कि वह शिखर वार्ता की तैयारियां कर रहा है। ट्रंप और किम के बीच सिंगापुर में 12 जून को होने वाली शिखर वार्ता पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। दोनों कोरियाई देशों के नेताओं की आज एक सीमावर्ती गांव में बैठक होनी थी । इसके कुछ घंटे पहले उत्तर कोरिया की कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ( केसीएनए ) ने इस संबंध में एक बयान जारी किया। दोनों देशों की अपनी सीमा पर सैन्य तनाव कम करने के हाल के समझौतों को लागू करने के तरीकों तथा अपने संबंध सुधारने पर चर्चा करने की संभावना थी।

व्हाइट हाउस ने कहा कि उत्तर कोरिया ने जो कहा है उस पर वह स्वतंत्र रूप से विचार करेगा। विदेश विभाग ने कहा कि वह शिखर वार्ता की तैयारियां कर रहा है। केसीएनए ने उत्तर कोरिया के हवाले से कहा कि उसके इस कदम के पीछे की वजह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहा सैन्य अभ्यास है। 

उसने कहा, 'संयुक्त अभ्यास अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अचल रूख को दर्शाता है ताकि वह उत्तर कोरिया के खिलाफ अधिकतम दबाव बना सके और प्रतिबंध लगाए रखे।'इसके बाद उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ आज होने वाली बैठक रद्द कर दी। 

उत्तर कोरिया ने कोरियाई देशों के बीच बातचीत विफल होने और उत्तर - दक्षिण कोरिया संबंध खराब होने के लिए दक्षिण कोरिया प्रशासन को 'पूरी तरह से जिम्मेदार' ठहराया। बयान में कहा गया है, 'अमेरिका को दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर उत्तर कोरिया के खिलाफ उकसावे की सैन्य कार्रवाई करने से पहले अब डीपीआरके - अमेरिका शिखर वार्ता के भविष्य के बारे में दो बार सोचना होगा।'व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि अमेरिका इस संबंध में मीडिया रिपोर्टों से अवगत है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो