लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ महाभियोग मामले को बताया धोखाधड़ी, हाउस इंटेलिजेंस कमेटी चीफ एडम शिफ के खिलाफ की जांच की मांग

By भाषा | Updated: October 8, 2019 11:49 IST

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक सांसद इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का मामला चलाने का कोई आधार है। आरोप है कि ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से 25 जुलाई को टेलीफोन पर हुई बातचीत में डेमोक्रेटिक पार्टी से अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ जांच करने को कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के अध्यक्ष एडम शिफ के खिलाफ जांच की मांग की।ट्रंप ने कहा,‘‘उन्होंने एक भाषण दिया और उनका भाषण एक धोखा था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके खिलाफ महाभियोग का मामला धोखाधड़ी है और उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के एडम शिफ के खिलाफ जांच की मांग की। दरअसल शिफ ने ही ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू की है। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा,‘‘महाभियोग की जांच धोखाधड़ी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ मेरी बहुत अच्छी बातचीत हुई थी। यह बेहद आत्मीय और बहुत अच्छी बातचीत थी।’’

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक सांसद इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का मामला चलाने का कोई आधार है। आरोप है कि ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से 25 जुलाई को टेलीफोन पर हुई बातचीत में डेमोक्रेटिक पार्टी से अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ जांच करने को कहा था।

इस पर ट्रंप ने कहा कि उनके खिलाफ महाभियोग का मामला चलाने की कुछ लोग जो कोशिश कर रहे हैं उन्होंने केवल ‘व्ह्सिल ब्लोअर’ रिपोर्ट देखी है और उन्हें मेरे और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत के बारे में कुछ भी पता नहीं है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘विरोधियों,विपक्षियों, डेमोक्रेट्स, कट्टरपंथी वाम दल, जो भी आप उन्हें कहना चाहें...उन्होंने जो गलती की वह यह कि बातचीत के बारे में जाने बगैर वह व्ह्सिल ब्लोअर रिपोर्ट ले आए ।’’ ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने एक भी दिन इंतजार किया होता तो नैंसी पेलोसी मूर्ख साबित नहीं होतीं और वह वही कह पातीं जो मैंने कहा था।

ट्रंप ने हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के अध्यक्ष एडम शिफ के खिलाफ जांच की मांग की। ट्रंप ने कहा,‘‘उन्होंने एक भाषण दिया और उनका भाषण एक धोखा था। उन्होंने जो कुछ भी कहा वह एक धोखा था। वह ऐसे बोलते चले गए जैसे मैंने इसे लिखा हो। उन्होंने अमेरिकी लोगों को धोखा दिया। उन्होंने संसद को धोखा दिया। उन्होंने खुद को और अपने परिवार को धोखा दिया।’’ ट्रंप ने हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की भी आलोचना की।

ट्रंप ने कहा,“नैंसी पेलोसी इस सब के बारे में जानती थीं। मेरा मतलब है, वह उतनी ही दोषी हैं जितना कि वह। वह इस बारे में सब जानती थीं, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। ट्रंप ने कहा कि अच्छा काम करने के लिए कोई राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग नहीं चला सकता। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो