लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की ओपरा विंफ्रे को खुली चुनौती, बोले- मुझसे मुकाबला करें असलियत सामने आ जाएगी

By IANS | Updated: February 19, 2018 23:12 IST

विंफ्रे ने जनवरी में गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कारों के दौरान एक भावनात्मक भाषण दिया था, जिसके बाद से कयास लग रहे हैं कि वह 2020 में राष्ट्रपति चुनाव में खड़ी हो सकती हैं।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओपरा विंफ्रे की निंदा करते हुए उन्हें 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला करने की चुनौती दी है। ट्रंप ने कहा है कि विंफ्रे असुरक्षा की भावना से ग्रस्त हैं। विंफ्रे रविवार रात को सीबीएस के शो '60 मिनट्स' में शामिल हुई थीं, जिसमें उन्होंने मिशिगन के कुछ मतदाताओं से कुछ सवाल पूछे थे। उनमें से करीब आधा लोगों ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के लिए मतदान किया था और शेष ने नहीं।

विंफ्रे ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप का बतौर राष्ट्रपति एक साल पूरा हुआ। अमेरिकियों में अब भी इस बात को लेकर मतभेद है, जो अकसर दूसरे पक्ष की बात नहीं सुनना चाहते।" इस एपिसोड के प्रसारित होने के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने ट्वीट किया, "कुछ देर पहले बेहद असुरक्षित महसूस करने वाली ओपरा विंफ्रे को देखा, जिन्होंने 60 मिनट्स पर कुछ लोगों का साक्षात्कार लिया।"

उन्होंने आगे लिखा, "उनके द्वारा पूछे गए सवाल पक्षपातपूर्ण थे और तथ्य गलत। उम्मीद करता हूं कि ओपरा (राष्ट्रपति चुनाव के) मुकाबले के लिए मैदान में उतरें, ताकि उनकी असलियत खुलकर सामने आ सके और अन्य सभी लोगों की ही तरह उन्हें भी हार का मुंह देखना पड़े।" विंफ्रे ने जनवरी में गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कारों के दौरान एक भावनात्मक भाषण दिया था, जिसके बाद से कयास लग रहे हैं कि वह 2020 में राष्ट्रपति चुनाव में खड़ी हो सकती हैं। हालांकि वह लगातार ऐसी किसी इच्छा से इनकार करती रही हैं।

विंफ्रे ने कहा, "मैं इस बात को लेकर बेहद आभारी महसूस कर रही हूं कि लोग सोचते हैं कि मैं एक आजाद दुनिया की नेता हो सकती हूं, लेकिन मेरे मन में ऐसा कोई विचार नहीं है। यह मेरे डीएनए में ही नहीं है।"

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा