लाइव न्यूज़ :

किम-जोंग-उन से मिलने के लिए राजी हुए डोनाल्ड ट्रंप, 12 जून को सिंगापुर में होगी मुलाकात

By भाषा | Updated: June 2, 2018 16:48 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने किम योंग चोल के साथ व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में करीब 80 मिनट तक चली बैठक के बाद यह घोषणा की।

Open in App

वाशिंगटन, 2 जून: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ सिंगापुर में 12 जून को शिखर वार्ता की पुष्टि करते हुए कहा कि यह वार्ता कोरियाई प्रायद्वीप के निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया शुरू करेगा। ट्रंप ने उत्तर कोरियाई दूत किम योंग चोल के साथ व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में करीब 80 मिनट तक चली बैठक के बाद यह घोषणा की। चोल ने उत्तर कोरियाई नेता का एक पत्र ट्रंप को सौंपा। 

उत्तर कोरियाई दूत के रवाना होने के बाद व्हाइट हाउस में अचानक बुलाए संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा  'बैठक बहुत अच्छी रही। हम सिंगापुर में 12 जून को बैठक करेंगे। यह अच्छे तरीके हुआ। यह एक तरह से उन्हें जानने-समझने की स्थिति है।' चोल न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओं के साथ दो दिन तक चली बातचीत के बाद वाशिंगटन डीसी पहुंचे थे। ट्रंप ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप का परमाणु निरस्त्रीकरण लंबी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक प्रक्रिया होगी। मैंने कभी नहीं कहा कि यह एक बैठक में होगा। लेकिन रिश्ते बन रहे हैं और यह सकारात्मक बात है।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात पर भरोसा जताया कि उत्तर कोरियाई लोग भी यही लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वे यह चाहते हैं और वे इसके साथ अन्य चीजें भी चाहते हैं। वे एक देश के तौर पर विकास करना चाहते हैं। यह होने जा रहा है। इसमें मुझे कोई शक नहीं है।'  ट्रंप ने कहा कि इस क्षेत्र के देश जापान और दक्षिण कोरिया भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'हर कोई अमेरिका बनना चाहता है। हम इस प्रक्रिया में मदद करने जा रहे हैं। हमारे बिना यह नहीं होगा। लेकिन मुझे लगता है कि आप चीन समेत कई सकारात्मक बातें देखेंगे। मुझे लगता है कि आपने राष्ट्रपति शी के साथ कई सकारात्मक चीजें देखी। शी ने इसमें मेरी काफी मदद की।'

उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि शिखर वार्ता 12 जून को सिंगापुर में होगी। उन्होंने कहा, 'यह एक शुरुआत होगी। मैंने कभी नहीं कहा कि यह एक बैठक में होगा। आप कई अलग - अलग देशों के साथ वर्षों के द्वेष , समस्याओं और नफरत की बात कर रहे हैं लेकिन मुझे लगता है कि अंत में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।'

एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कभी बैठक रद्द नहीं की और किम जोंग उन को उनका पत्र कोरियाई नेता की तरफ से आ रहे बयानों का जवाब था। राष्ट्रपति ने कहा, 'हम 12 जून को सिंगापुर में चेयरमैन (किम जोंग उन) से मुलाकात कर रहे हैं। अंतत : यह सफल प्रक्रिया होने जा रही है।' ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता के साथ बातचीत के आधार पर कहा कि वह परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह रूस के विदेश मंत्री की उत्तर कोरिया की हाल की यात्रा से चिंतित हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे यह अच्छा नहीं लगा लेकिन यह बहुत सकारात्मक भी हो सकता है। मुझे रूस की कल की बैठक अच्छी नहीं लगी। अगर यह सकारात्मक बैठक है तो मुझे पसंद है लेकिन अगर नकारात्मक बैठक है तो मैं नाखुश हूं।'

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उनअमेरिकाउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO