लाइव न्यूज़ :

डोकलाम विवाद: भारत की टिप्पणी पर चीन ने कहा, मौजूदा तंत्र के जरिये हो मतभेदों को हल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 30, 2018 11:55 IST

भारतीय राजदूत गौतम बंबावाले ने अपने ग्लोबल टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कहा था कि 3,488 किलोमीटर की सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों में यथास्थिति में बदलाव नहीं किया जाना चाहिये।

Open in App

चीन ने डोकलाम पर एक बार फिर अपना दावा ठोकते हुए कहा है कि वह उसका ऐतिहासिक इलाका है। इस विवादित इलाके में चीन ने अपने सैन्य ढांचे में इजाफे को सही ठहराते हुये कहा कि यह इलाका उसकी संप्रभुता का हिस्सा है। उसने कहा है कि चीन और भारत के बीच बने सीमा विवाद और मतभेदों को 'शांतिपूर्ण तरीके' से सुलझाने की जरूरत है। 

भारतीय राजदूत गौतम बंबावले के इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन ने ये प्रतिक्रिया दी है। दैनिक ग्लोबल टाइम्स में छपे बंबावाले के इंटरव्यू पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चूनयिंग ने यहां कहा कि मौजूदा तंत्र के जरिये मतभेदों को हल किया जा सकता है। यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: चीन ने दी भारत को धमकी, कहा- अपनी सेना को कंट्रोल में रखें

गौतम बंबावाले ने अपने ग्लोबल टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कहा था कि 3,488 किलोमीटर की सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों में यथास्थिति में बदलाव नहीं किया जाना चाहिये। मेरा मानना है कि आप इसे डोकलाम विवाद को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रहे हैं। डोकलाम विवाद पर भारत और चीन को एक दूसरे से बात करते रहने की जरूरत है और पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बातचीत करने की जरूरत है, नेतृत्व के स्तर से लेकर विभिन्न स्तरों पर। 

यह भी पढ़ें: डोकलाम पर चीन ने फिर ठोका दावा, कहा- पिछली बार से सीख ले भारत

बता दें कि भारत-चीन की सीमा से सटे इलाके डोकलाम में 73 दिनों तक आमने-सामने रहने के बाद बीते साल 28 अगस्त को गतिरोध दूर हुआ था। विवाद स्थिति तब बनी थी जब पूर्वोत्तर के राज्यों को इलाके से जोड़ने वाले संकरे इलाके ‘चिकन नेक' के पास चीन द्वारा रणनीतिक सड़क निर्माण को भारतीय सेना द्वारा रोक दिया गया था। 

टॅग्स :डोकलामइंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट