अफगानिस्तान से विस्थापन रोकना होगा :ऑस्ट्रिया

By भाषा | Published: September 4, 2021 08:17 PM2021-09-04T20:17:19+5:302021-09-04T20:17:19+5:30

Displacement from Afghanistan must stop: Austria | अफगानिस्तान से विस्थापन रोकना होगा :ऑस्ट्रिया

अफगानिस्तान से विस्थापन रोकना होगा :ऑस्ट्रिया

बेलग्रेड (सर्बिया), चार सितंबर (एपी) ऑस्ट्रिया के चांसलर ने कहा कि अफगानिस्तान से विस्थापन की आई बाढ़ से पड़ोसी देशों को निपटना चाहिए। चांसलर सेबस्टियन कुर्ज ने शनिवार को बेलग्रेड में कहा कि यूरोप की ओर बड़े स्तर पर विस्थापन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसलिए क्षेत्र के देशों के साथ हम संपर्क में हैं। कुर्ज ने सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंद्र वुचिच से मुलाकात के बाद यह बात कही। पश्चिम एशिया, अफ्रीका या एशिया से हजारों विस्थापित सर्बिया और पश्चिमी यूरोप की ओर जाने वाले तथाकथित बल्कान माइग्रेशन रूट पर स्थित पड़ोसी देशों में फंस गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Displacement from Afghanistan must stop: Austria

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Belgrade