लाइव न्यूज़ :

ढाका: बच्चों के साथ बलात्कार के अरोप में मदरसे का प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 6, 2019 05:55 IST

मदरसा एक धार्मिक संस्थान हैं जो बुनियादी तौर पर कुरान आधारित शिक्षा से लेकर स्नातक स्तर के धार्मिक अध्ययन की शिक्षा प्रदान करता है।

Open in App

देख रेख में रह रहे कम से कम एक दर्जन बच्चों के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। वह एक स्थानीय मस्जिद का इमाम भी है । राजधानी ढाका के बाहरी इलाके फातुल्ला में स्थित बैतूल होदा कैडेट मदरसे के संस्थापक और प्रधानाध्यापक अल अमीन ने दावा किया कि वह निर्दोष है क्योंकि ‘वह शैतान के प्रभाव में था।’मदरसा एक धार्मिक संस्थान हैं जो बुनियादी तौर पर कुरान आधारित शिक्षा से लेकर स्नातक स्तर के धार्मिक अध्ययन की शिक्षा प्रदान करता है । रैपिड एक्शन बटालियन की एलीट पुलिस ने प्रधान शिक्षक को गुरूवार को गिरफ्तार किया। इससे पहले दस साल की एक छात्रा की मां ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।

रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के स्थानीय प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल काजी शमशेर उद्दीन ने बताया कि बच्ची यौन उत्पीड़न से संबंधित टीवी समाचार देख रही थी और इसके बाद उसने अपने परिजनों को बताया कि मदरसे के प्रधानाध्यापक ने उसके साथ वही सब किया है।

उद्दीन ने बताया, ‘‘इसके बाद उसकी मां तत्काल हमारे पास पहुंची और शिकायत दर्ज करायी और इस पर हमने प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया । बाद में शिक्षक ने यह स्वीकार किया कि उसने जबरदस्ती कुछ नाबालिग छात्राओं के साथ यौन संबंध बनाये हैं।

उद्दीन ने बताया, ‘‘हमें पता चला है कि उसने मदरसे की 12 लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।’’ इस घटना के बाद सैकड़ों लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया और उसे सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। प्रधानाध्यापक एक स्थानीय मस्जिद का इमाम भी है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

टॅग्स :रेपबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल