लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के घटनाक्रम ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है :जयशंकर

By भाषा | Updated: August 19, 2021 22:57 IST

Open in App

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्तान के घटनाक्रम ने स्वभाविक रूप से क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर उनके प्रभावों को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। अफगानिस्तान में तालिबान सत्ता पर काबिज हो गया है और उससे पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भागने के लिए मजबूर हुए । ‘आतंकवादी गतिविधियों के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को उत्पन्न खतरा’ विषयक उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद बैठक की अध्यक्षता करते हुए जयशंकर ने अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की जहां भारत ने पिछले दो दशकों में भारी निवेश किया है। फिलहाल भारत सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। जयशंकर ने कहा कि भारत के बिल्कुल पड़ोस में इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड लेवंट -खुरासन (आईएसआईएल-के) अधिक ताकतवर हो गया है और वह अपना प्रभाव क्षेत्र बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ अफगानिस्तान में घटित हो रही घटनाओं ने स्वभाविक रूप से क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर उनके प्रभावों को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ा दी है।’’ उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित हक्कानी नेटवर्क की गतिविधियों में वृद्धि इस बढ़ती चिंता को सही ठहराती हैं। जयशंकर ने कहा कि चाहे वह अफगानिस्तान में हो या भारत के विरूद्ध, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठन बेखौफ अपनी गतिविधियां चलाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए, यह जरूरी है कि (सुरक्षा) परिषद हमारे सामने मौजूद समस्याओं पर चुनिंदा, चातुर्यपूर्ण या उदासीन रवैया नहीं अपनाए। हमें आतंकवादियों की पनाहगाहों का कभी समर्थन या उनके लिए संसाधनों को जुटाए जाने की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। ’’ जयशंकर ने अफगान इंस्टीट्यूट फोर स्ट्रेटेजिक स्टडीज के महानिदेशक डॉ. दावूद मोराडियान को इस ब्रीफिंग से जुड़ने और इस मुद्दे पर अपना बहुमूल्य दृष्टिकोण साझा करने के लिए धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत