लाइव न्यूज़ :

बाइडन की जीत के बावजूद पोम्पिओ यूरोप, पश्चिम एशिया की यात्रा पर जाएंगे

By भाषा | Updated: November 13, 2020 15:09 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपनी हार को स्वीकार करने से इनकार करने के बाद विदेश मंत्री पोम्पिओ शुक्रवार को यूरोप और पश्चिम एशिया की यात्रा पर रवाना हो रहे है, जबकि इन देशों के नेता पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडन को राष्ट्रपति चुनाव में जीत की बधाई दे चुके हैं।

सात देशों की इस यात्रा का लक्ष्य निवर्तमान ट्रंप प्रशासन की प्रथामिकताओं को आगे बढ़ाना है, खास तौर पर इसमें चीन विरोधी और ईरान संबंधी नीति शामिल हैँ। वहीं इसमें वेस्ट बैंक में इजरायली बस्तियों में जाना भी शामिल है, जहां पहले के विदेश मंत्री जाने से बचते रहे हैं। लेकिन मौजूदा विदेश नीतियों से जुड़े मुद्दे वैश्विक राजनीति में फिलहाल अभूतपूर्व मौके की वजह से गौण हैं। ज्यादातर देशों ने अमेरिका के चुनाव परिणाम को स्वीकार कर लिया है लेकिन अमेरिका के विदेश मंत्री समेत राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी ने अभी बाइडन की जीत को स्वीकार नहीं किया है।

पोम्पियो की यह यात्रा उनके उस बयान के कुछ दिनों बाद हो रही है जिसमें उन्होंने सत्ता हस्तांतरण से जुड़े एक सवाल पर प्रश्न खड़े करते हुए कहा था, ‘‘ ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल के लिए सुचारू रूप से हस्तांतरण होगा।’’

उन्होंने गंभीर लहजे में कहा था कि दुनिया को आश्वस्त रहना चाहिए कि 20 जून के बाद कार्यालय संभालने वाले राष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्रालय का काम क्रियाशील और सफल रहेगा लेकिन इन टिप्पणियों और रुढ़विादी मीडिया के साथ बाद में साक्षात्कारों में यह नहीं स्वीकार किया गया कि उस समय तो बाइडन राष्ट्रपति होंगे।

पोम्पियो फ्रांस, तुर्की, जॉर्जिया, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और सऊदी अरब की यात्रा पर जा रहे हैं। इनमें से सभी देशों के नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर बाइडन को जीत की बधाई दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल