लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका धमाके में डेनमार्क के सबसे अमीर शख्स के तीन बच्चों की मौत, छुट्टियां मनाने आए थे श्रीलंका

By भाषा | Updated: April 22, 2019 20:28 IST

श्रीलंका में रविवार को हुए बम धमाकों में कम से कम 290 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 500 अन्य घायल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देडेनमार्क के सबसे अमीर व्यक्ति एंडर्स होल्च पॉवसन ईस्टर के मौके पर छुट्टियां मनाने श्रीलंका आए थे। वह ब्रिटेन के सबसे बड़े भूमि के मालिक हैं ।

श्रीलंका में रविवार को हुए बम धमाके में डेनमार्क के अरबपति के चार बच्चों में से तीन की मौत हो गयी । इन धमाकों में कम से कम 290 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 500 अन्य घायल हो गए थे।

डेनमार्क के सबसे अमीर व्यक्ति एंडर्स होल्च पॉवसन ईस्टर के मौके पर छुट्टियां मनाने श्रीलंका आए थे। इसी दौरान विस्फोटों में उनके बच्चों की मौत हो गयी जिनके नाम सार्वजनिक नहीं किये गए हैं । पॉवसन, डेनमार्क के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और समझा जाता है कि स्काटलैंड में वह सबसे बड़ी भूमि के मालिक हैं ।

टाइम्स अखबार में आयी खबरों के अनुसार कपड़ों की अंतरराष्ट्रीय कंपनी बेस्टसेलर का स्वामित्व भी पावसन के पास है । कपड़े की एक अन्य कंपनी असोस में भी उनकी हिस्सेदारी सबसे अधिक है। वह ब्रिटेन के सबसे बड़े भूमि के मालिक हैं । बेस्टसेलर के एक प्रवक्ता ने ईमेल के माध्यम से कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, हम खबरों की पुष्टि कर सकते हैं।

हम आपसे परिवार की निजता का आदर करने का आग्रह करते हैं और इसलिए हमें और कुछ नहीं कहना है ।’’ अरबपति और उनकी पत्नी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि हमले में उनके कौन से तीन बच्चे मारे गए हैं । हमले से तीन दिन पहले पॉवसन की बेटी अल्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने भाइयों की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था ‘‘तीन छोटे भालू’’ ।

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्टडेनमार्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप ने अमेरिका के ग्रीनलैंड पर कब्ज़े का विरोध करने पर डेनमार्क, यूके और फ्रांस पर 10% टैरिफ थोपा

भारतक्या डेनमार्क का अनुकरण करेगा भारत ?

भारतडेनमार्क के राजदूत ने दूतावास के पास से कूड़ा हटाने की अपील की, एनडीएमसी ने कुछ ही देर में की सफाई

कारोबारसबसे ज्यादा और कम भ्रष्ट 180 देशों की सूची आई सामने, जानें भारत की क्या है पोजिशन

विश्वअब अमेरिकी एफ-16 विमानों से रूस को जवाब देगा यूक्रेन, नीदरलैंड और डेनमार्क देंगे फाइटर जेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल