लाइव न्यूज़ :

भारत को हथियार बेचने पर डेमोक्रेट सांसद ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की, इस डील को करने की दी सलाह

By भाषा | Updated: February 25, 2020 12:05 IST

भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की थी कि अमेरिका भारत के साथ तीन अरब डॉलर के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसेंडर्स नेवाडा और न्यू हैंपशायर की प्राइमरी जीत चुके हैं, आयोवा का परिणाम अभी नहीं आया है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का आज भारत में दूसरा दिन है।

राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रबल दावेदार बर्नी सेंडर्स ने भारत को हथियार बेचने के मुद्दे पर सोमवार को ट्रंप की आलोचना की और कहा कि इसके बजाए अमेरिका को भारत के साथ धरती बचाने की खातिर जलवायु परिवर्तन से निपटने में साझेदारी करनी चाहिए।

सेंडर्स नेवाडा और न्यू हैंपशायर की प्राइमरी जीत चुके हैं, आयोवा का परिणाम अभी नहीं आया है। भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की थी कि अमेरिका भारत के साथ तीन अरब डॉलर के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर करेगा। इसके बाद सेंडर्स ने यह टिप्पणी की। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की थी कि तीन अरब डॉलर कीमत के अत्याधुनिक सैन्य हेलीकॉप्टर और अन्य उपकरणों के लिए मंगलवार को समझौते किये जाएंगे।

सेंडर्स ने कहा, ‘‘रैथियॉन, बोइंग और लॉकहीड को सम्पन्न बनाने के लिए तीन अरब डॉलर के हथियार बेचने के बजाए अमेरिका को भारत के साथ जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए साझेदारी करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वायु प्रदूषण को कम करने, नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी कार्यों के लिए तथा अपनी धरती को बचाने की खातिर हम मिलकर काम कर सकते हैं।’’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा