लाइव न्यूज़ :

गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले की एफबीआई से जांच कराने की मांग

By भाषा | Updated: February 3, 2021 08:51 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन फरवरी भारतवंशी सांसद ने कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने के मामले की जांच संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) से कराने की मांग की है। वहीं, कुछ अन्य सांसदों ने तोड़फोड़ की इस घटना की कड़ी निंदा की है।

उत्तरी कैलिफोर्निया के डेविस शहर में सेंट्रल पार्क में गांधी की कांस्य प्रतिमा को पिछले सप्ताह अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। इस संबंध में एक मामला दर्ज कराया गया था और घटना की जांच की जा रही है।

सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘मैं इस दुर्भावनापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और एफबीआई से इसकी जांच नफरत फैलाने वाले अपराध के तौर पर करने की मांग करता हूं, इस अपराध का मकसद भारतवंशी लोगों को डराना-धमकाना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शांति और अहिंसा के पुजारी तथा न्याय के लिए अमेरिका समेत दुनिया में अनगिनत अहिंसक संघर्षों को बल देने वाले गांधी की प्रतिमा से तोड़फोड़, एक दुखद घटना है।’’

एक अलग बयान में सांसद अमी बेरा ने प्रतिमा से तोड़फोड़ की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘डॉ मार्टिन लूथर किंग जूनियर और गांधी समेत अन्य नेताओं ने अपने देशों में और विदेश में शांतिपूर्ण और अहिंसक प्रदर्शनों की शुरुआत की थी और यह अमेरिकी लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण निशानी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश की ताकत हमारी विविधता में निहित है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी राय और असहमति व्यक्त करने की भी हमें इससे शक्ति मिलती है। तोड़फोड़ की घटना अस्वीकार्य है और इस समाज में इसका कोई स्थान नहीं है।’’

सांसद जोश हार्डर ने कहा, ‘‘गांधी जीवन भर शांति, अहिंसा और न्याय के लिए खड़ा रहे। हम इस तरह की नफरत वाली घटना की निंदा करते हैं।’’

सांसद पेट सेसन ने कहा भारत सरकार ने शांति के प्रतीक के तौर पर गांधी की प्रतिमा प्रदान की थी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘घृणा फैलाने वाले इस तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट