लाइव न्यूज़ :

बचाव पक्ष के वकील की नियुक्ति नहीं होने पर मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह मामले की सुनवाई स्थगित

By भाषा | Updated: July 24, 2019 15:01 IST

विधि एवं न्याय विभाग के कार्यवाहक सचिव अरशद फारुक फहीम ने अदालत से और वक्त मांगते हुए कहा था कि उनके मंत्रालय ने छह वकीलों के नाम की सूची बनायी है लेकिन वे वकील मुशर्रफ का मुकदमा नहीं लड़ना चाहते हैं या फिर मामले का अध्ययन करने के लिए वक्त मांग रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने मेडिकल आधार पर मामले की सुनवाई स्थगित करने की मुशर्रफ की याचिका 12 जून के खारिज कर दी थीअदालत ने बार-बार अनुपस्थित रहने के कारण मुशर्रफ से अपना बचाव करने का अधिकार भी छीन लिया।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के खिलाफ चल रहे देशद्रोह के मुकदमे में विशेष अदालत ने एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है क्योंकि सरकार बचावपक्ष का वकील नियुक्त करने में असफल रही है।

मीडिया में बुधवार को आयी खबरों के अनुसार, न्यायमूर्ति ताहिरा सफदर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को मामले की सुनवाई एक महीने के लिए स्थगित कर दिया।

डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, विधि एवं न्याय विभाग के कार्यवाहक सचिव अरशद फारुक फहीम ने अदालत से और वक्त मांगते हुए कहा था कि उनके मंत्रालय ने छह वकीलों के नाम की सूची बनायी है लेकिन वे वकील मुशर्रफ का मुकदमा नहीं लड़ना चाहते हैं या फिर मामले का अध्ययन करने के लिए वक्त मांग रहे हैं।

गौरतलब है कि अदालत ने मेडिकल आधार पर मामले की सुनवाई स्थगित करने की मुशर्रफ की याचिका 12 जून के खारिज कर दी थी और उनकी अनुपस्थिति में भी सुनवाई जारी रखने का फैसला लिया था। अदालत ने बार-बार अनुपस्थित रहने के कारण मुशर्रफ से अपना बचाव करने का अधिकार भी छीन लिया।

अदालत ने मुशर्रफ के वकील सलमान सफदर को भी उनकी ओर से दलीलें देने से रोक दिया और सरकार से बचावपक्ष का वकील नियुक्त करने को कहा। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत