लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र मानविधाकार परिषद में म्यामां के प्रतिनिधित्व पर छिड़ी बहस

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:54 IST

Open in App

जिनेवा, 21 जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सोमवार को सत्र शुरू होने पर म्यामां के प्रतिनिधित्व को लेकर तुरंत ही एक बहस छिड़ गई।

म्यामां में फरवरी में सेना ने तख्तापलट कर दिया था।

पश्चिमी देशों ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के साढ़े तीन हफ्तों के सत्र में म्यामां में मानवाधिकार की स्थिति पर प्रस्तावित चर्चा आगे बढ़नी चाहिए, भले ही म्यामां इसमें शामिल नहीं हो। लेकिन चीन, फिलीपीन और वेनेजुएला ने उसे इसमें शामिल किये जाने पर जोर दिया।

म्यामां में सैन्य तख्तापलट होने के बाद असैन्य सरकार के प्रतिनिधि के वैश्विक संस्था से स्वदेश लौट जाने के बाद से संयुक्त राष्ट्र में म्यामां का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।

चीन के राजदूत चेन शु ने कहा,‘‘यदि हम संबद्ध देश को बाहर कर देते हैं तो यह निष्पक्ष नहीं होगा। ’’

हालांकि, पश्चिमी देशों के राजदूतों ने जोर देते हुए कहा कि म्यामां में मानवाधिकार की स्थिति पर फौरन विचार किये जाने की जरूरत है, खासतौर पर कथित मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर।

मानवाधिकारों के लिए ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय राजूदत रीता फ्रेंच ने कहा, ‘‘ हमारे मुताबिक हम ऐसी परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं जो पहले कभी पैदा नहीं हुई। ’’

राजदूतों के बीच यह सहमति बनी कि परिषद के कार्यक्रम को जारी रखा जाए जिनमें म्यामां पर दो चर्चाएं भी शामिल हैं। लेकिन परिषद की अध्यक्ष एवं फिजी की राजदूत नजहत शमीम खान ने कहा कि उनका कार्यालय चर्चा आगे बढ़ाने के विषय पर विचार करेगा और योजनाओं में अब भी बदलाव हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल