लाइव न्यूज़ :

हैती में भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,941 हुई

By भाषा | Updated: August 18, 2021 08:59 IST

Open in App

लेस कायेस, 18 अगस्त (एपी) हैती के अधिकारियों ने सप्ताहंत में आए घातक भूकंप में 500 और लोगों के मरने की मंगलवार को जानकारी दी। देश में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘ग्रेस’ के कारण राहत एवं बचाव प्रयासों में बाधा आई है। राहत कार्यों में हो रही इस देरी से पहले से बेघर हुए लोगों का गुस्सा एवं निराशा बढ़ गई है। रविवार को आए भूकंप में सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिणपश्चिमी हैती पर ग्रेस तूफान ने भी कहर बरपाया और अधिकारियों ने चेतावनी दी कि कुछ इलाकों में तूफान के आगे बढ़ने से पहले 15 इंच तक बारिश हो सकती है। भूकंप से क्षतिग्रस्त शहर लेस कायस और राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में रुक-रुक कर बारिश हुई। मंगलवार दोपहर को नागरिक संरक्षण एजेंसी ने भूकंप में अब तक मारे गए लोगों की संख्या 1,941 बताई और घायलों की संख्या 9,900 बताई जिनमें से कई अब भी चिकित्सीय मदद मिलने का इंतजार कर रहे हैं। भूकंप से हुई तबाही देश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र पर केंद्रित है, जहां स्वास्थ्य संरचनाओं पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है और लोगों ने अपने प्रियजनों के साथ-साथ अपने घरों को भी खो दिया है। पश्चिमी गोलार्ध के सबसे गरीब देश में लोगों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। हैती के लोग पहले से ही कोरोनो वायरस, सामूहिक हिंसा, बदतर होती गरीबी और सात जुलाई को राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे की हत्या से जूझ ही रहे थे जब भूकंप ने भी उनपर कहर ढाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

अन्य खेलविश्व कप दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर : उरूग्वे जीता, कोलंबिया ने ड्रॉ खेला

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत