लाइव न्यूज़ :

तूफान डोरियन से मरने वालों की संख्या 20 हुई, राहत एवं बचाव कार्य जारी

By भाषा | Updated: September 5, 2019 10:12 IST

सरकार ने तूफान के कारण 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने तूफान के कारण 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।स्वास्थ्य मंत्री दुआने सैंड्स ने बताया कि अबाको और ग्रैंड बहामा में हुई मौतों की स्पष्ट तस्वीर मिलने लगी है।

तूफान डोरियन के कारण बहामा में अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। इस दौरान यूएस कोस्ट गॉर्ड और ब्रिटिश रॉयल नेवी तेजी से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि ग्रैंड बहामा और अबाको द्वीप की लगभग पूरी आबादी यानी 70,000 लोगों को तुरंत सहायता की जरूरत है।

सरकार ने तूफान के कारण 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका है। स्थानीय और अमेरिकी मीडिया के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री दुआने सैंड्स ने बताया कि अबाको और ग्रैंड बहामा में हुई मौतों की स्पष्ट तस्वीर मिलने लगी है।

उन्होंने कहा कि अभी तक अबाको और ग्रैंड बहामा में 20 लोगों की जान जा चुकी है... ‘‘लेकिन याद रखें कि बाढ़ के पानी से भरे और क्षतिग्रस्त हुए मकानों और उनके मलबे की तलाशी अब शुरु हुई है।’’ बहामा के प्रधानमंत्री हुबर्ट मिनिस से मुलाकात के बाद संयुक्त राष्ट्र आपात सेवा संयोजक मार्क लोकॉक ने बताया कि ग्रैंड बहामा में 50,000 जबकि अबाको में 15 से 20 हजार लोगों को तुरंत आश्रय, सुरक्षित पेयजल, भोजन और दवाओं की जरुरत है।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा