लाइव न्यूज़ :

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी : अदालती दस्तावेज

By भाषा | Updated: October 13, 2021 21:04 IST

Open in App

हेग, 13 अक्टूबर (एपी) नीदरलैंड में राजनेताओं के खिलाफ धमकियों की कड़ी में डच पुलिस ने एक 22 वर्षीय व्यक्ति को गत जुलाई में कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क रूटे को जान से मारने की धमकी के संदेह में गिरफ्तार किया था। यह जानकारी अदालती दस्तावेजों के हवाले से दी गयी है।

डच दैनिक समाचार पत्र डी वोक्सक्रांट ने पहले बताया कि अदालती दस्तावेजों में आरोप लगाया गया है कि यवस ओ. नामक संदिग्ध ने हिंसा के लिए उकसाने के वास्ते टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक माध्यम का इस्तेमाल किया था। डच कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस सप्ताह यह माध्यम बंद कर दिया।

एसोसिएटेड प्रेस द्वारा बुधवार को हासिल आरोपों के दस्तावेज की एक प्रति के अनुसार, अधिकारियों ने गिरफ्तार व्यक्ति पर आतंकी अपराध के लिए उकसाने, खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

अभियोजकों ने अगले सप्ताह होने वाली सुनवाई के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति की हिरासत अवधि बढ़ाने का अनुरोध अदालत से करने की योजना बनाई है। मामले की जांच जारी है।

डच मीडिया ने पिछले महीने रिपोर्ट दी थी कि डच राजा के साथ बैठकों और यात्राओं के लिए हेग के आसपास साइकिल चलाने के लिए मशहूर रूटे को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की गई थी। रुटे पर आपराधिक अंडरवर्ल्ड के सदस्यों द्वारा संभावित हमले की चिंताओं के बीच यह कदम उठाया गया था।

शहर में लगातार घूमते रहने वाले रूटे ने किसी भी सुरक्षा उपाय पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

डच विदेश मंत्री सिग्रिड काग और स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो डी जोंग को ऑनलाइन धमकी देने के आरोप में मंगलवार को 42 वर्षीय एक व्यक्ति को पांच महीने की कैद की सजा सुनाई गई थी।

इस्लाम विरोधी डच सांसद गीर्ट वाइल्डर्स उन्हें मिली मौत की धमकियों के मद्देनजर वर्षों से 24 घंटे सुरक्षा घेरे में रह रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल