लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव नहीं है दाऊद इब्राहिम और उसकी पत्नी महजबीन, भाई ने किया खुलासा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 6, 2020 12:01 IST

भगोड़े अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम ने दाऊद और उसकी पत्नी महजबीन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर को खारिज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट्स को उसके भाई अनीस इब्राहिम ने खारिज किया हैअनीस ने दावा किया कि परिवार को कोई सदस्य कोरोना पॉजिटिव नहीं है

कराची: भगोड़े अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम ने दाऊद और उसकी पत्नी महजबीन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात को खारिज किया है। दरअसल, शुक्रवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दाऊद इब्राहिम और महजबीन को भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद उसे कराची के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गा था कि दाऊद के गार्ड्स और अन्य स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है। हालांकि, न्यूज़ एजेंसी आईएनएस के अनुसार, अनीस ने बताया कि उसका भाई और भाभी कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं और सब अपने घर में ही हैं। इसके साथ ही अनीस ने स्वीकार किया कि संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान में अभी भी बिजनेस चल रहा है। 

कौन है दाऊद इब्राहिम?

दाऊद इब्राहिम कासकर मुंबई की डोंगरी से निकला अंडरवर्ल्ड डॉन है, जिसका जन्म 27 दिसंबर 1955 को हुआ था। भारत में कई आतंकी घटनाओं में वो शामिल रहा है। दाऊद पर 1993 के मुंबई बम धमाकों का आरोप है और उसके खिलाफ इंटरपोल के कई नोटिस हैं। इसके अलावा उस पर हत्या, उगाही, ड्रग तस्करी के सैकड़ों मामले दर्ज हैं। भारत सरकार ने उसे मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला हुआ है।

2003 में उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया गया है और उसके ऊपर 25 मिलियन यूएस डॉलर का ईनाम भी है। 2011 में एफबीआई और फोर्ब्स  ने दुनिया की मोस्ट वांटेड लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दाऊद इब्राहिम इस वक्त पाकिस्तान के कराची में रहता है।

ऐसी है पाकिस्तान की स्थिति

बता दें कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में यहां कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90 हजार के पार पहुंच चुकी है। वर्ल्डओमीटर के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में इस घातक वायरस की चपेट में अब तक 93,983 लोग आ चुके हैं, जबकि 1,935 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं और 32,581 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानदाऊद इब्राहिम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत