लाइव न्यूज़ :

डाटा लीक से हुआ खुलासा कि सीपीसी के सदस्य वैश्विक कंपिनयों एवं वाणिज्य दूतावासों में करते हैं काम

By भाषा | Updated: December 14, 2020 18:37 IST

Open in App

(नताशा चाकू)

मेलबर्न, 14 दिसंबर आस्ट्रेलिया और चीन के बीच गहराते तनाव के बीच सोमवार को यहां मीडिया ने दुनियाभर में रह रहे और कार्य कर रहे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के करीब 20 लाख कथित कार्यकताओं के पद, जन्म की तारीख, राष्ट्रीय पहचान पत्र संख्या, जातीयता जैसे आधिकारिक रिकार्ड के बड़े डाटा लीक की खबर दी।

‘द आस्ट्रेलियन’ अखबार द्वारा दी गयी डाटा लीक की खबर में खुलासा किया गया है कि कैसे कथित सीपीसी सदस्य रक्षा और बैंक के क्षेत्रों के दुनिया के कुछ बड़े कॉरपोरेशनों में एवं कोरोना वायरस के टीके के विनिर्माण में लगी बड़ी दवा कंपनियों में नियुक्त किये गये।

अखबार के अनुसार जिन कंपनियों में सीपीसी सदस्य काम पर लगाये गये हैं वे बोइंग एंड वोल्क्सवेगन, दवा कंपनियां फाइजर और आस्ट्रेजेनिका तथा एएनजेड एवं एचएसबीसी समेत वित्तीय संस्थान हैं।

इस लीक में 19.5 लाख सीपीसी सदस्यों के ब्योरे का खुलासा किया गया है जिसे व्हिसलब्लोअर ने शंघाई के सर्वर से हासिल किया।

‘द आस्ट्रेलियन’ के विश्लेषण में सामने आया कि पूर्वी चीनी महानगर शंघाई में कम से कम 10 वाणिज्य दूतावासों में सीपीसी सदस्य वरिष्ठ राजनीतिक एवं सरकारी विषयक विशेषज्ञ, लिपिक, आर्थिक सलाहकार और कार्यकारी सहायक के रूप में नियुक्त गये हैं।

उसने 79,000 शाखाओं का भी खुलासा किया है और उनमें से कई कंपनियों, विश्वविद्यालयों और सरकारी एजेंसियों में है। इस लीक में आरोप लगाया गया है कि सत्तारूढ़ सीपीसी शंघाई में आस्ट्रेलियाई, ब्रिटिश और अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों में घुसपैठ कर चुकी है। विदेश मामले एवं व्यापार विभाग स्थानीय कर्मियों की भर्ती के लिए चीनी सरकारी एजेंसी की मदद लेता है।

द आस्ट्रेलियन पत्रकार एवं स्काई न्यूज की मेजबान शैरी मार्कसन ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में लिखा, ‘‘ इसे दुनिया में अपनी तरह का पहला लीक माना जा रहा है।’’

मार्कसन ने कहा, ‘‘ इस डाटाबेस के बारे में चौंकाने वाली बात केवल यह नहीं है कि यह उन लोगों को बेनकाब करती है जो कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं और जो अब आस्ट्रेलिया से लेकर अमेरिका और ब्रिटेन समेत पूरी दुनिया में रह रहे हैं एवं कार्य कर रहे हैं बल्कि यह इस बात पर भी पर्दा हटाती है कि कैसे पार्टी राष्ट्रपति और अध्यक्ष शी चिनिपंग के तहत काम करती है।’’

उन्होंने कहा कि सीपीसी शाखाएं पश्चिमी कंपनियों के अंदर स्थापित की गयी हैं जहां सदस्यों को ‘‘यदि बुलाया जाता है तो वे सीधे पार्टी और स्वयं राष्ट्रपति शी के प्रति जवाबदेह होते हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘यह कुछ उन वैश्विक कंपनियों को असहज कर सकता है जो अपनी बौद्धिक संपदा की चोरी से रक्षा या आर्थिक जासूसी से बचने के उपाय की योजना नहीं करने वाली जान पड़ती हैं। ’’

मार्कसन ने कहा कि यह लीक एक अहम सुरक्षा उल्लंघन है और शी को परेशान कर सकता है।

यह डाटा चीनी बागियों ने अप्रैल, 2016 में शंघाई के एक सर्वर से चुराया था।

आस्ट्रेलिया का शीर्ष व्यापारिक साझेदार चीन के साथ तब रिश्ता खटासपूर्ण हो गया जब वह अपने 5 जी नेटवर्क में चीन की हुवई कंपनी पर सार्वजनिक रूप से रोकने वाला पहला देश बन गया। उसके बाद जब आस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस के उदगम स्थल के बारे में जांच की मांग की तब दोनों के बीच रिश्ते और बिगड़ गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब