लाइव न्यूज़ :

चीन में खतरनाक वायरस, पूरे विश्व में हड़कंप, चार लोगों की मौत, 900 से अधिक चिकित्सकीय निगरानी में

By भाषा | Updated: January 21, 2020 15:34 IST

नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया कि इस विषाणु के करीब 80 नये सत्यापित मामले सामने आये हैं। एनएचसी के अनुसार, यह विषाणु अब तक चार लोगों की जान ले चुका है और 900 से अधिक लोग अब भी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एक नए वायरस को काबू में करने के लिए सभी जरूरी उपाये करने का आदेश दिया है।विशेषज्ञों का कहना है कि ये वायरस संक्रामक है और तेजी से फैल सकता है।

चीन में सार्स जैसे किसी नये विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 291 हो गयी। स्वास्थ्य प्रशासन ने यह जानकारी दी।

नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया कि इस विषाणु के करीब 80 नये सत्यापित मामले सामने आये हैं। एनएचसी के अनुसार, यह विषाणु अब तक चार लोगों की जान ले चुका है और 900 से अधिक लोग अब भी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। 

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एक नए वायरस को काबू में करने के लिए सभी जरूरी उपाये करने का आदेश दिया है। इस वायरस के संक्रमण से 291 से अधिक लोग प्रभावित हैं और 4 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये वायरस संक्रामक है और तेजी से फैल सकता है।

संक्रामक रोगों पर चीन के एक शीर्ष विशेषज्ञ ने सार्स जैसे वायरस के मनुष्यों के बीच संक्रमण की पुष्टि की है जो देशभर में फैल चुका है और तीन अन्य एशियाई देशों में भी पहुंच चुका है। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में प्रसिद्ध वैज्ञानिक झोंग नंशान ने कहा है कि सीवर एक्यूट रिस्परेटरी सिंड्रोम (सार्स) का मनुष्य से मनुष्य तक संक्रमण होने की बात पक्की है।

उन्होंने 2003 में सार्स का प्रकोप फैलने पर उसके स्तर का पता लगाने में मदद की थी। चीनी अधिकारियों ने कहा कि वुहान शहर में कोरोनोवायरस संक्रमण के चलते इस सप्ताहांत में एक तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई है। चीन में 24 जनवरी से नए साल का उत्सव शुरू हो रहा है, जिस दौरान लाखों लोग देश के भीतर और दूसरे देशों की यात्रा करते हैं। ऐसे में वायरस के संक्रमण को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

टॅग्स :चीनशी जिनपिंगथाईलैंडअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा