लाइव न्यूज़ :

दामोदर मौजो ने ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने पर कहा, ‘कोंकणी समुदाय के लिए गर्व का क्षण’

By भाषा | Updated: December 8, 2021 11:58 IST

Open in App

पणजी, आठ दिसंबर ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित लेखक दामोदर मौजो ने बुधवार को कहा कि यह कोंकणी समुदाय के लिए गर्व का क्षण है।

मौजो को 56वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और वह दिवंगत रवींद्र केलकर के बाद यह शीर्ष साहित्यिक पुरस्कार जीतने वाले दूसरे कोंकणी लेखक बन गए हैं। विख्यात साहित्यकार लघु कथा, उपन्यास, बाल साहित्य समेत लेखन की कई विधाओं में हाथ आजमा चुके हैं।

‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में मौजो (77) ने कहा कि ज्ञानपीठ पुरस्कार कोंकणी भाषा में लिखने वाले लोगों को प्रेरित करेगा और यह कोंकणी समुदाय के लिए गर्व का क्षण है।

मौजो को असम के विख्यात कवि नीलमोनी फुकन के साथ साझे तौर पर यह पुरस्कार दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ज्ञानपीठ मिलेगा। इस तरह के पुरस्कार पाने की मुझे कोई उम्मीद नहीं थी।’’

मौजो ने कहा कि कोंकणी आजादी के बाद प्रमुख विकास के चरण से गुजरी है। कोंकणी को भाषा के रूप में मान्यता मिलने के लिए संघर्ष से गुजरना पड़ा। लेखक ने कहा, ‘‘ यह कोंकणी समुदाय के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि इस भाषा को थोड़े से समय में दो ज्ञानपीठ पुरस्कार मिले हैं।’’

दिवंगत केलकर को 2006 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया। मौजो ने कहा कि कोंकणी लेखन की दुनिया में नए आगंतुकों को यह समझना चाहिए कि ‘साहित्य कभी व्यर्थ नहीं जाता है।’’

मौजो को 1983 में उनके उपन्यास ‘कर्मेलिन’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस उपन्यास का अब तक दो दर्जन से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल