लाइव न्यूज़ :

Cyclone Mocha: चक्रवात मोखा से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 145, म्यांमा में 1.85 लाख से अधिक इमारतों को भारी नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2023 15:08 IST

Cyclone Mocha: एमआरटीवी की खबर के मुताबिक मृतकों की यह संख्या चक्रवात से सर्वाधिक प्रभावित रखाइन प्रांत की है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में चक्रवात के कारण हुई जनहानि के बारे में सटीक जानकारी जुटाई जानी है।

Open in App
ठळक मुद्दे400 से अधिक मौत के दावे वाले आंकड़े ‘‘झूठे’’ हैं।चक्रवात मोखा ने बांग्लादेश और पश्चिमी म्यांमा के रखाइन प्रांत में दस्तक दी थी।तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश हुई थी।

Cyclone Mocha: म्यांमा में पिछले सप्ताहांत आए विनाशकारी चक्रवात ‘मोखा’ से कम से कम 145 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.85 लाख से अधिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। सरकारी टेलीविजन ‘एमआरटीवी’ पर शुक्रवार को प्रसारित खबर से यह जानकारी मिली है।

एमआरटीवी की खबर के मुताबिक, मृतकों की यह संख्या चक्रवात से सर्वाधिक प्रभावित रखाइन प्रांत की है जबकि देश के अन्य हिस्सों में चक्रवात के कारण हुई जनहानि के बारे में सटीक जानकारी जुटाई जानी है। वहीं, सेना द्वारा संचालित सरकार ने कहा है कि 400 से अधिक मौत के दावे वाले आंकड़े ‘‘झूठे’’ हैं। पिछले रविवार को बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मोखा ने बांग्लादेश और पश्चिमी म्यांमा के रखाइन प्रांत में दस्तक दी थी, जिससे क्षेत्र में तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश हुई थी।

रखाइन प्रांत की सितवे बस्ती के पास टकराए इस चक्रवात के कारण इलाके में लगभग 209 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली थीं। हालांकि, सोमवार को देश के भीतरी हिस्सों की तरफ बढ़ते समय यह कमजोर होकर उष्णकटिबंधीय चक्रवात में तब्दील हो गया।

मानवीय मामलों के समन्वय से जुड़े संयुक्त राष्ट्र (संरा) कार्यालय ने कहा कि पूरे रखाइन प्रांत में बड़े पैमाने पर घर और बुनियादी ढांचा तबाह हो गए हैं। उसने कहा, “क्षेत्र में आश्रय, स्वच्छ पानी, खाद्य सहायता और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की तत्काल जरूरत है।” संरा कार्यालय ने कहा, “बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों के प्रसार और बारूदी सुरंगों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।”

रखाइन प्रांत म्यांमा में दशकों से जारी जातीय संघर्ष का केंद्र है। संरा कार्यालय ने कहा, “चक्रवात का असर देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भी महसूस किया गया, जहां बड़ी संख्या में घर या तो ढह गए या बह गए। तेज हवाओं और बारिश ने काचिन प्रांत में विस्थापितों के शिविरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया।”

टॅग्स :चक्रवात मोकापश्चिम बंगालम्यांमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा