लाइव न्यूज़ :

COVID19: चीन ने अपने यहां से जाने वाले यात्रियों पर पाबंदियां लगाने वाले देशों को दी धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2023 21:25 IST

चीन ने मंगलवार को कहा, हम राजनीतिक उद्देश्यों के लिए कोविड पाबंदिया लगाए जाने को दृढ़ता से अस्वीकार करते हैं और पारस्परिकता के सिद्धांत के माध्यम से इसी तरह के कदम उठाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने इस संबंध में की प्रेस कॉन्फ्रेंसकहा- चीन को निशाना बनाकर कुछ देशों द्वारा लगाईं गईं पाबंदियों का वैज्ञानिक आधार नहीं हैचीन ने कहा, पारस्परिकता के सिद्धांत के माध्यम से हम भी इसी तरह के कदम उठाएंगे

बीजिंग: कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर भारत समेत विभिन्न देशों द्वारा चीनी यात्रियों पर पाबंदी लगाए जाने से नाराज चीन ने मंगलवार को कहा कि ये प्रतिबंध भेदभावपूर्ण हैं। साथ ही उसने जवाबी कदम उठाने की चेतावनी दी। 

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, इजराइल, मलेशिया, मोरक्को, कतर, दक्षिण कोरिया, ताइवान, जापान और यूरोपीय संघ के कई देशों ने अपने विमानों में सवार होने से पहले चीनी यात्रियों को कोविड-19 जांच रिपोर्ट दिखाने का निर्देश दिया है। जबकि बड़ी संख्या में चीनी पर्यटकों यात्रियों को आकर्षित करने वाले देश मोरक्को ने भी चीनी यात्रियों के देश में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। 

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमारा मानना है कि चीन को निशाना बनाकर कुछ देशों द्वारा लगाईं गईं पाबंदियों का वैज्ञानिक आधार नहीं है।” 

उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से कुछ उपाय अनुपातहीन हैं और बिल्कुल अस्वीकार्य हैं। हम राजनीतिक उद्देश्यों के लिए कोविड पाबंदिया लगाए जाने को दृढ़ता से अस्वीकार करते हैं और पारस्परिकता के सिद्धांत के माध्यम से इसी तरह के कदम उठाएंगे।’’ 

निंग ने कहा, ‘‘कई देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि फिलहाल चीन में फैलने वाला मुख्य स्वरूप पहले कहीं और पाया गया था, और ग्रह पर कहीं भी एक नया स्वरूप उभर सकता है, जिसका अर्थ है कि चीन को निशाना बनाकर प्रतिबंध लगाना अनावश्यक है।” 

उन्होंने कहा, “चीन का हमेशा से मानना है कि सभी देशों के कोविड रोकथाम उपाय विज्ञान-आधारित और आनुपातिक होने चाहिए। उनका उपयोग राजनीतिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। कुछ देशों के खिलाफ भेदभावपूर्ण कदम नहीं उठाए जाने चाहिए। और इन कदमों से सामान्य यात्री और लोग प्रभावित नहीं होने चाहिए।”

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत