लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन का खौफ: ब्रिटेन में फूटा कोरोना बम, महामारी शुरू होने के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले

By विनीत कुमार | Updated: December 15, 2021 22:16 IST

इंग्लैंड में ओमीक्रोन वेरिएंट के मामलों में तेजी आई है। इस बीच बुधवार को यहां कोरोना के 78,610 केस सामने आए। महामारी शुरू होने के बाद इंग्लैंड में एक दिन में ये सबसे अधिक मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में बुधवार को कोरोना के 78 हजार से अधिक नए मामले सामने आए।इससे पहले एक दिन में ब्रिटेन में कोरोना के सबसे अधिक मामले 8 जनवरी को आए थे।दो दिन पहले ओमीक्रोन वेरिएंट से ब्रिटेन में मौत की पुष्टि भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने की थी।

लंदन: कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद ब्रिटेन में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को इंग्लैंड में 78,610 केस सामने आए। इससे पहले एक दिन में ब्रिटेन में कोरोना के सबसे अधिक मामले 8 जनवरी को आए थे। इस दिन यहां 68,053 मामले मिले थे।

ब्रिटेन में आए ताजा मामलों के बीच सभी इंडोर कार्यक्रमों में फेस मास्क के इस्तेमाल को जरूरी कर दिया गया है। साथ ही इंग्लैंड में ओमीक्रोन वेरिएंट पर काबू पाने के लिए बड़े कार्यक्रमों में कोविड पास को भी जरूरी किया गया है।

इससे पहले मंगलवार को इंग्लैंड में 59610 केस आए थे। इसके मायने ये हुए कि एक दिन में कोरोना के नए मामलों में करीब 20 हजार का उछाल आया है। वहीं, बढ़ते कोरोना मामलों के बीच इंग्लैंड में बुधवार को वैक्सीन के 656,711 बूस्टर डोज या तीसरा डोज लगाया गया। ब्रिटेन में 18 साल से अधिक आयु के सभी वयस्कों के लिए कोविड-19 टीके की तीसरी अतिरिक्त खुराक साल के अंत तक ले लेने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

पिछले 28 दिन में 165 की कोरोना से मौत

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड में पिछले 28 दिन में कोरोना से 165 लोगों की मौत हुई है। वहीं, ओमीक्रोन वेरिएंट के ब्रिटेन में बढ़ते मामलों ने सरकार और वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है। यूके स्वास्थ्य और सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) के प्रमुख डॉ जेनी हैरिस ने पहले ही चेतावनी दी थी कि महामारी शुरू होने के बाद से ओमीक्रोन वेरिएंट ब्रिटेन में 'संभवत: सबसे बड़ा खतरा' है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से देश की पहली मौत की पुष्टि की थी। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने भी सोमवार को दोहराया था कि ओमीक्रोन वेरिएंट 'अभूतपूर्व दर से फैल रहा है' और संक्रमण हर दो से तीन दिनों में दोगुना हो रहा है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसइंग्लैंडब्रिटेनकोरोनावायरस वैक्सीनबी.1.1529
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल