लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक देने का कार्यक्रम दो महीने तक स्थगित होगा : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:29 IST

Open in App

बुडापेस्ट, 23 अगस्त (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डल्ब्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने सोमवार को आह्वान किया कि कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक देने के कार्यक्रम को दो महीने तक लिए स्थगित किया जाए ताकि वैश्विक असमानता को कम किया जा सके एवं कोरोना वायरस के नए स्वरूप के सामने आने से रोका जा सके।हंगरी की राजधानी बुडापोस्ट में संवाददाताओं से बातचीत में घेब्रेयेसस ने कहा कि विश्व में टीके की खुराक दान करने की संभावना को लेकर वह ‘बहुत ही हाताश’ हैं क्योंकि कई देश अपनी आबादी के छोटे हिस्से को भी टीके की पहली और दूसरी खुराक देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि संपन्न देश टीके का जखीरा जमा कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बूस्टर खुराक की पेशकश कर रहे देशों का आह्वान किया कि वे बूस्टर खुराक के तौर पर इस्तेमाल होने वाले टीके अन्य देशों के साथ साझा कर सकते हैं जिससे पहली और दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या बढ़ सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका, इजराइल और हंगरी के साथ-साथ कई अन्य यूरोपीय और पश्चिम एशिया के देश कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक की पेशकश कर रहे हैं या इसकी योजना बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात