लाइव न्यूज़ :

हो गया खुलासा! कोविड-19 से पीड़ित बच्चों में नजर आते हैं हल्के लक्षण, जल्द ही सही इलाज मिलने पर हो जाते हैं स्वस्थ

By भाषा | Updated: April 23, 2020 20:16 IST

कोरोना पॉजिटिव पाए गए बच्चों को लेकर कई अध्ययन सामने आए हैं, जिनके अनुसार, पीड़ित बच्चों में से ज्यादातर में इस महामारी के हल्के लक्षण ही दिखाई देते हैं और जरूरत पड़ने पर उपचार की स्थिति में एक से दो हफ्ते के भीतर ही पूर्ण रूप से उनका ठीक हो जाना भी संभव है।

Open in App
ठळक मुद्देसार्स-कोव-2 से पीड़ित बच्चों में बुखार, सूखी खांसी और थकान जैसे लक्षण थे या उनमें संक्रमण के लक्षण ही नहीं थे। चीन और सिंगापुर से 1,065 लोगों को शामिल किया गया, जिनमें से ज्यादातर मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आए बच्चे थे। 

लंदन: कोविड-19 से पीड़ित बच्चों में से ज्यादातर में हल्के लक्षण ही दिखाई देते हैं और जरूरत पड़ने पर उपचार की स्थिति में एक से दो हफ्ते के भीतर ही पूर्ण रूप से उनका ठीक हो जाना भी संभव है। यह बात विभिन्न अध्ययनों की समीक्षा के बाद सामने आई है जो बच्चों में इस महामारी के लक्षणों और परिणामों के बारे में बताती है।

'जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन' ने 18 अध्ययनों का आकलन किया, जिसमें चीन और सिंगापुर से 1,065 लोगों को शामिल किया गया, जिनमें से ज्यादातर मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आए बच्चे थे। 

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, सार्स-कोव-2 से पीड़ित बच्चों में बुखार, सूखी खांसी और थकान जैसे लक्षण थे या उनमें संक्रमण के लक्षण ही नहीं थे। इटली स्थित पाविया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता भी इस अध्ययन समीक्षा में शामिल रहे। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि केवल एक बच्चे को निमोनिया था, जिसकी हालत सदमे और किडनी के काम न करने के कारण और जटिल हो गई। हालांकि गहन देखभाल आईसीयू में उसका उपचार सफल हुआ। 

वैज्ञानिकों ने अध्ययन आकलन में कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित ज्यादातर बच्चे अस्पताल में भर्ती थे और लक्षणयुक्त बच्चों को मुख्यत: सहायक दवाएं दी गईं तथा शून्य से नौ साल की उम्र तक के इन बच्चों में किसी की मौत नहीं हुई। अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि रोगियों में बीमारी की चिकित्सीय विशिष्टता और गंभीरता को समझे जाने की अत्यावश्यकता है। उन्होंने कहा कि वयस्कों के बारे में जहां डेटा उपलब्ध है, वहीं सार्स-कोव-2 से संक्रमित बच्चों के बारे में सीमित विश्लेषण रिपोर्ट हैं। 

इस परिप्रेक्ष्य में, कोविड-19 (COVID-19) का मौजूदा समीक्षा अध्ययन चिकित्सीय विशिष्टताओं, जांच परीक्षणों , मौजूदा चिकित्सा पद्धति प्रबंधन और रोग निदान पर प्रकाश डालता है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि बुखार और खांसी प्रमुख लक्षण थे। ये दोनों लक्षण सभी छह अध्ययनों में सामने आए। 13 महीने के बच्चे से जुड़े एकमात्र मामले में गंभीर लक्षण थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीचीनअमेरिकासिंगापुरदिल्लीईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल